HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड में पीएमकेवीवाई के स्टेट कंपोनेंट में देश का प्रथम प्रशिक्षण केन्द्र

Pahado Ki Goonj
पीएमकेवीवाई के स्टेट कंपोनेंट में देश का प्रथम प्रशिक्षण केन्द्र उत्तराखण्ड में।
उत्तराखण्ड राज्य प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2.0 के स्टेट कॅपोनेंट के अन्र्तगत देश का प्रथम प्रशिक्षण केन्द्र संचालित करने वाला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरूवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्टेट कम्पोनेंट के प्रथम प्रशिक्षण केन्द्र डोभालवाला, रायपुर देहरादून का प्रशिक्षणार्थियों को टूलकिट वितरित कर विधिवत उद्घाटन किया। यह केन्द्र स्क्लिप्रो टैक्नोलाॅजी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस केन्द्र में फील्ड टैक्निशियन-कम्प्यूटिंग एण्ड पेरीफेरल के क्षेत्र में 60 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्क्लिप्रो टैक्नोलाॅजी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा नेपाली फार्म तिराहा पर भी यूजीटीई के नाम से प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किया जा रहा है, जिसमें मल्टीकुसाईन कुक एवं फूड बेवरेज सर्विसेस के क्षेत्र में 120 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
एक लाख युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कौशल विकास की हर क्षेत्र में जरूरत है। एक लाख युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे। योजनाकारों से जानकारी प्राप्त कर आगे अपना  रोजगार सुरू करने के लिये अपने ऊपर आगे बढ़ने के लिये अपने ऊपर भरोसा रख कर कार्य करने में कुशल बनेगें ।
Next Post

सहस्त्रधरा के ट्रेंचिंग ग्राउंड में ताला अब शीशमबाड़ा जायेगा कूड़ा

देहरादून: करीब 12 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सहस्रधारा रोड के लगभग दस हजार लोगों को ट्रेंचिंग ग्राउंड से राहत मिल गई। नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड को गुरुवार देर रात ताला लगाकर बंद कर दिया। अब शुक्रवार सुबह से शहर का कूड़ा शीशमबाड़ा प्लांट में डंप होगा। […]

You May Like