देहरादून। शहरवासी अभी तक प्याज की बढ़ती कीमतों से उबर नहीं पाए थे कि, अचानक आलू ने भी लोगों के किचन का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले हफ्ते तक 20 रुपए प्रति किलो में बिकने वाला नया आलू वर्तमान में 25 से 30 रुपए प्रति किलो में बिक रहा है। दुकानदारों की मानें तो इन दिनों आलू की कीमत 10 से 15 पर प्रति किलो हुआ करती थी, लेकिन पैदावार कम होने से आलू महंगा हो गया है। प्याज की तर्ज पर आलू के दामों में हुई वृद्धि के मामले में व्यवसायियों ने बताया कि पंजाब से आने वाला आलू बीते दिनों हुई बरसात के कारण खराब हो गया है। ऐसे में पंजाब से आलू की आवक कम हो गई है, जिसके चलते बाजार में आलू के दाम बढ़ गए हैं। दुकानदारों का कहना कि जब तक महाराष्ट्र से नया आलू आना शुरू नहीं हो जाता है, तब तक आलू के दाम कम नहीं होंगे। फिलहाल प्याज के बाद आलू ने भी लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि, अगर फिर से बरसात हुई तो आलू की फसल चैपट होने के पूरे आसार हैं। जिससे आलू के दाम आसमान छुएंगे और लोगों की जेब पर भी असर पड़ेगा।
खड़े वाहन में देर रात लगी आग, नेपाली मूल की किशोरी की जलकर मौत, तीन युवक फरार
Wed Dec 25 , 2019
उत्तरकाशी। मंगलवार देर रात विकास भवन के पास खड़े एक वाहन में आग लगने से नेपाली मूल की एक किशोरी की मौत हो गई। आग की घटना के बाद से तीन युवक घटना स्थल से फरार चल रहे हैं। सूचना पर फायर टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। […]

You May Like
-
जय केदारनाथ धाम सभी को सुखी रखे भगवान
Pahado Ki Goonj October 17, 2018


