भाजपा के शासन में देशवासियों के हित सुरक्षितःअमित शाह

Pahado Ki Goonj

रुद्रप्रयाग। गृह मंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग में चुनाव प्रचार के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कैंपेन की शुरुआत रुद्रनाथ महादेव मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेकर की। इसके बाद शाह जनता के बीच पहुंचे और उनका समर्थन मांगा। इसके बाद उन्होंने वर्चुअल संवाद भी किया। शाह ने कहा कि उत्तराखंड का विकास बहुत जरूरी है और विकास तेजी से हो भी रहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अमित शाह रुद्रप्रयाग पहुंचे। उन्होंने यहां से भाजपा प्रत्याशी भरत चौधरी के लिए प्रचार किया। महादेव मंदिर में दर्शन के बाद शाह ने डोर-टू-डोर प्रचार किया। जनसंपर्क के दौरान अमित शाह ने व्यापारियों और आम लोगों से मिल मुख्य बाजार में अपना परिचय दिया और भाजपा को जिताने की अपील की।
वर्चुअली संवाद के दौरान शाह ने वीर भूमि उत्तराखंड के जवानों का जिक्र किया। शाह ने कहा कि राज्य का जवान सेना में जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। मोदी सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया। इस दौरान अमित शाह कांग्रेस पर भी हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुए वो पांच साल में हुए हैं। इन पांच सालों में मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। इस दौरान उन्होंने हरीश रावत से भी सवाल पूछा। साथ ही कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में हरीश रावत सरकार ने दिखाई लापरवाही।

Next Post

कैंट स्वतंत्र प्रत्याशी गीता चन्दोला ने श्री श्री के प्रदेशाधिकारी डॉ RP रतूडी के घर से प्रचार अभियान प्रारंभ किया

देहरादून पहाडोंकीगूँज,कैंट विधानसभा में स्वतंत्र उम्मीदवार गीता चन्दोला ने कौंला गढ़ हिमगिरि कालोनी में श्री श्री 108 रविशंकर महाराज दिवाइंड लाइफ के उत्तराखण्ड के आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए पूर्व संयुक्त निदेशक आयुर्वेद चिकित्सा विभाग सेवानिवृत्त डॉ राजेन्द्र प्रसाद रतूड़ी एंव उनकी पत्नी श्रीमती हिमला देवी को घर पर […]

You May Like