देहरादून। शहर के चैराहों और ट्रैफिक सिग्नल पर यातायात संचालन के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों को धुंए और प्रदूषण की मार झेलनी पड़ती है, लेकिन अब यातायात का संचालन करने वाले पुलिसकर्मी मास्क लगाए नजर आएंगे। एसएसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने उच्च क्वालिटी के 200 मास्क खरीद कर यातायात पुलिसकर्मियों को वितरित किये हैं। पिछले दिनों एसएसपी ने शहर में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया था। इस दौरान शहर के व्यस्त चैराहों जैसे सहारनपुर चैक, अग्रसेन चैक, तहसील चैक, सर्वे चैक, दर्शनलाल चैक और मंडी चैक पर यातायात का संचालन कर रहे। पुलिसकर्मियों को धूल और धुंए के प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही थी। एसएसपी ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए 200 मास्क ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए खरीदने के आदेश दिए थे। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि सभी यातायात पुलिसकर्मियों को मास्क वितरित कर दिए गए हैं। मास्क खरीदने की जिम्मेदारी एसपी ट्रैफिक को दी गई थी। अब यातायात पुलिसकर्मी मास्क पहन कर चैराहों पर ड्यूटी करते नजर आएंगे।
भाजपा में मंडल अध्यक्षों, जिला प्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं जिलाध्यक्ष के दावेदार
Thu Dec 5 , 2019
देहरादून। अक्सर कहा जाता है कि जमीनी कार्यकर्ता राजनीतिक पार्टियों के लिए भगवान होता है। पार्टियों के लिए यह कार्यकर्ता भगवान हों या न हों लेकिन बीजेपी जिला अध्यक्ष बनने का ख्वाब देख रहे कुछ नेताओं के लिए आजकल यह कार्यकर्ता भगवान से कम नहीं है क्योंकि इन्हीं की राय […]

You May Like
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक हरबंस कपूर का निधन
Pahado Ki Goonj December 13, 2021