HTML tutorial
HTML tutorial

अंडर-19 वर्ल्ड कप में उत्तराखंड के शास्वत रावत का हुआ चयन

Pahado Ki Goonj

देहरादून। साउथ अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में हरिद्वार के शास्वत रावत को भी शामिल किया गया है। जहां वे अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाएंगे. अभी तक मैदान पर शास्वत रावत की बल्लेबाजी काफी धमाकेदार देखने को मिली है। शास्वत रावत इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से आयोजकों को प्रभावित कर चुके हैं। उनके पास पास वर्ल्ड कप में प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका है। गौर हो कि शाश्वत रावत हरिद्वार के श्यामपुर के रहने वाले हैं और महज 9 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलने लग गए थे। साउथ अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में स्थान मिलने से उनके घर में खुशी का माहौल है। शाश्वत ने आठवीं तक की पढ़ाई, देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पो‌र्ट्स कॉलेज से की है। जहां उन्हें क्रिकेट की बारीकियों को सीखने का मौका मिला। लेकिन उत्तराखंड राज्य को बीसीसीआई से क्रिकेट की मान्यता न मिलने के कारण शाश्वत बड़ौदरा की टीम से खेलने लगे।बमैदान पर शास्वत रावत की बल्लेबाजी काफी धमाकेदार देखने को मिली है। शास्वत रावत इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से आयोजकों को प्रभावित कर चुके हैं। अब उनके पास वर्ल्ड कप में प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका है।

Next Post

तीर्थ पुरोहितों ने किया सीएम आवास कूच,श्राइल बोर्ड नहीं मंजूर

देहरादून। सरकार द्वारा चारधाम श्राइन बोर्ड गठन के फैसले को लेकर तीर्थ पुरोहितों तथा हक हुकूकधारियों का विरोध जारी है। सभी मन्दिरों के पुरोहितों व पुजारियों ने मंगलवार को जहंा सीएम आवास कूच कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सत्ता पक्ष द्वारा एक बार फिर अपने निर्णय को सही ठहराते […]

You May Like