HTML tutorial
HTML tutorial

अधेड़ों ने युवक से दुष्कर्म करके रानीखेत एक्सप्रेस में छोड़ा

Pahado Ki Goonj

हल्द्वानी। गुजरात के अहमदाबाद से जयपुर किसी काम से गए एक 29 वर्षीय युवक से जयपुर में तीन अधेड़ों ने नशीला पदार्थ खिलाकर न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसके साथ मारपीट व लूटपाट करने के बाद उसे स्टेशन पर खड़ी रानीखेत एक्सप्रेस में डाल कर फरार हो गए। आज सुबह युवक लगभग बेहोशी की हालत में हल्द्वानी स्टेशन पर पहुंच गया। उसे पहले बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन उसकी हालत लगातार खराब होती देख चिकित्सकों ने उसे एसटीएच के लिए रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसान उसके शरीर से रक्तस्राव थम नहीं रहा है। हालांकि युवक को अब होश आ गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह हल्द्वानी स्टेशन पर पहुंची रानीखेत एक्सप्रेस में एक बर्थ पर पड़े पाए गए युवक को आपात सेवा 108 के माध्यम से बेस चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हल्द्वानी कोतवाली को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक बेहोश था। काफी देर बाद युवक को होश आया तो उसने जो कहानी सुनाई वह हैरान कर देने वाली थी। युवक के अनुसार वह गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है और किसी काम से राजस्थान के जयपुर गया था। जहां उसे 50-55 साल के तीन अधेड़ मिले जिन्होंने उसे चाय पीने को दी। इसके बाद उसे बेहोशी छाने लगी। इस बीच तीनों अधेड़ उसे जयपुर स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में लेकर गए। जहां उससे मारपीट कर उसका मोबाइल फोन व अन्य सामान छीन लिया। बाद में तीनों से बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक दुश्कर्म करने के बाद तीनों उसे दूसरी ट्रेन में बिठाकर भाग गए। युवक के अनुसार वह पीड़ा-रक्तस्राव व नशीली दवा के प्रभाव की वजह पूरी तरह से बेहोश हो गया। अब जब उसे होश आया तो वह चिकित्सालय में है। चिकित्सकों ने बेस चिकित्सालय में उसका प्राथमिक उपचार किया और हालत में सुधार न होते देख उसे एसटीएच के लिए रेफर कर दिया है।

Next Post

जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस- 2019 में राज्य के लिए 11 परियोजनाओ का चयन ।

जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस- 2019 में राज्य के लिए 11 परियोजनाओ का चयन ।   बड़कोट (मदनपैन्यूली) युकोष्ट एवं स्पेक्स के सहयोग एवं दिशा निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड (नौगावं) में आयोजित जनपद स्तरीय 27 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में ग्यारह परियोजनाओं का राज्य स्तर के […]

You May Like