HTML tutorial
HTML tutorial

ओंकारेश्वर मंदिर में दुतीय केदार मदमेश्वर भगवान विराजमान होने पर मेला प्रारम्भ हुआ

Pahado Ki Goonj

ओंकारेश्वर मंदिर में दुतीय केदार मदमेश्वर भगवान विराजमान होने परऊखीमठ में मदमेश्वर मेला प्रारम्भ हुआ

रांसी,गिरिया, प्रवास से ओंकारेश्वर मंदिर में मदमेश्वर भगवान की डोली पहुचने पर  भव्य स्वागत 
* श्री मद्महेश्वर जी के कपाट आज 21नवंबर को पूर्वाह्न 11बजे बंद हुए।
* प्रात:8 बजे गर्भ गृह में कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हुई।

https://youtu.be/vCPL74VCl48

24×7 देखें न01 ukpkg.com समाचार पोर्टल शेयर, एंव कमेन्ट किजयेगा

* 24 नवंबर को मद्महेश्वर मेला

उखीमठ: 21 नवंबर। द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल हेत आज 11 बजे पूर्वाह्न में बंद हो गये। प्रात: 8 बजे से भगवान मद्महेश्वर जी की विशेष पूजा अर्चना के बाद पुजारी बागेश लिंग ने स्वयंभू लिंग को समाधि दी उसके बाद विग्रह डोली मंदिर परिसर में आयी। भंडार में अपने पूजा पात्र एवं सामग्री का अवलोकन किया तथा श्री मद्महेश्वर जी डोली ने अष्ट भैरव सहित अन्य देव निशानों के साथ मंदिर की परिक्रमा की।
मंदिर समिति के अधिकारियों -कर्मचारियों एवं रुद्रप्रयाग पुलिस- -प्रशासन की उपस्थिति में 11 बजे मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर प्रथम पड़ाव गौंडार हेतु प्रस्थान किया। कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर समिति के पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत,नायब तहसीलदार एनडी जुयाल, मंदिर सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, गणेश सेमवाल, मृत्यंजय हीरेमठ,संदीप बैंजवाल,भीष्म नारायण, रविन्द्र भट्ट, पटवारी कालीमठ डिमरी जी आदि मौजूद रहे। इस यात्रा वर्ष 6138 तीर्थ यात्रियों ने भगवान मद्महेश्वर के दर्शन किये।

https://youtu.be/TNA6faqeZk8

24×7 देखें न0 1 ukpkg.com समाचार पोर्टल शेयर, कमेन्ट किजयेगा

22 नवंबर को श्री मद्महेश्वर जी की डोली देव निशानों के साथ राकेश्वरी मंदिर रांसी  23 नवम्बर गिरिया प्रवास एवं 24 नवंबर शीतकाल गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ दुतीय केदार पहुंचने पर मंदिर सजाया गया दुतीय केदार मदमेश्वर भगवान की आरती उतारी गई भगतो को प्रसाद वितरण किया गया।इस पावन अबसर पर उखीमठ में भब्य मद्महेश्वर मेला आयोजित  करते हुए जिला अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने व्यबबस्था का जायजा लिया । इस अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल सहित उपाध्यक्ष अशोक खत्री एवं सदस्य अरूण मैठाणी सहित मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह, कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, लेखाकार आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, तथा वचन सिंह रावत, एवं मंदिर के आचार्य -पुजारीगण, पंचगाई आचार्य श्री मदमेश्वर    डोली की अगवानी की। इस अवसर पर आचार्य हर्ष जमलोकी, आचार्य औंकार शुक्ला, विश्वमोहन जमलोकी, स्वयंबर सेमवाल, पुजारी शिवशंकर लिंग, मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, देवी प्रसाद तिवारी, प्रेम सिंह रावत,पुष्कर रावत दफेदार विदेश शैव, विशेश्वर शैव,प्रमोद कैशिव सहित समिति के अधिकारी-कर्मचारी,जन प्रतिनिधि, हक-हकूकधारी एवं श्रद्दालुगण मौजूद रहे।

 

Next Post

श्री मद्महेश्वर मेले के दूसरे दिन 24 नवंबर रात्रि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आज समापन होगा

श्री मद्महेश्वर मेले के दूसरे दिन 24 नवंबर रात्रि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आज समापन होगा  । अब तक के कार्यक्रम व मेले की जनकारी पढें। https://youtu.be/neVHF2stip8 24×7 देखें न0 1 ukpkg.com समाचार पोर्टल शेयर करें कमेन्ट किजयेगा 24 नवंबर सांस्कृतिक संध्या में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष […]

You May Like