देहरादून। थाना बंसत विहार क्षेत्र के अंतर्गत सुमन विहार में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में यह कदम उठाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से युवक को दून अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैै। बताया जा रहा है कि युवक ने बीती रात भी फांसी लगाने की कोशिश की थी। लेकिन परिजनों के समझाने पर युवक शांत हो गया था। युवक नशे का आदी था और परिजनों द्वारा काफी समझाने के बावजूद भी युवक नशा नहीं छोड़ रहा था। पुलिस ने बताया कि सुमन विहार निवासी 22 वर्षीय रजत शर्मा नशे का आदी था और परिजनों के समझाने पर भी रजत नशा नहीं छोड़ पा रहा था. बीती रात रजत ने नशे की हालत में फांसी लगाने की कोशिश की। लेकिन परिजनों के समझाने पर रजत मान गया और उसके बाद सो गया। लेकिन जब परिजनों ने रजत के कमरे में सुबह देखा तो रजत फांसी पर झूल रहा था। परिजनों ने आनन- फानन में रजत को नीचे उतारा और इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रजत को 108 की मदद से दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। थाना बंसत विहार प्रभारी नत्थी लाल उनियाल ने बताया कि रजत शर्मा नशे का आदी था और परिजनों के समझाने के बावजूद भी नशा नहीं छोड़ पा रहा था। बीती रात भी रजत ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
किट्टी के नाम पर 10 लाख की ठगी
Sun Nov 24 , 2019
देहरादून। राजधानी देहरादून में किट्टी के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोग अवैध तरीके से किट्टी चलाने वाले जालसाजों के चंगुल में फंसते जा रहे हैं। बीते दो महीने में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें हजारों लोगों को करोड़ों रुपए से ज्यादा […]

You May Like
-
बडकोट ओजरी मे भालू के हमले से एक घायल ।
Pahado Ki Goonj October 29, 2018
-
प्रीतम सिंह अध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे शिष्ट मण्डल ने मुख्यसचिव से कहा कि कोर्ट के आदेश के नाम पर जनता से अभद्र व्यवहार की कार्यवाही, अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन नाजायज तोड़ फोड़ कर रहा है 1938 के नक्से को लेकर माकन दुकान वेवजह थोड़ी जारही है, उस समय घंटा घर भी नही बना था उसे भी तोड़ने जारहे है क्या
Pahado Ki Goonj July 10, 2018

