HTML tutorial
HTML tutorial

रायपुर सीट से उमेश शर्मा काऊ ने भरा नामांकन पर्चा

Pahado Ki Goonj

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू हो चुकी है. लेकिन सोमवार से नॉमिनेशन प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है। प्रदेश की राजधानी के देहरादून कचहरी परिसर में राजपुर रोड धर्मपुर और रायपुर विधानसभा के अलावा अन्य सभी सीटों के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया जारी रही। लगातार अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशी भी नॉमिनेशन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, रायपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने नामांकन दाखिल किया। इस बार विधानसभा चुनाव में हालात काफी बदले हुए हैं। जहां एक तरफ कोविड-19 प्रोटोकॉल ने चुनाव के तौर-तरीकों को बदला है। वहीं, सर्द मौसम भी चुनावी रंग में अड़चन बनने का काम कर रहा है। हालांकि, लेकिन सर्द मौसम के बावजूद भी सियासी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। हर बार विधानसभा चुनाव का रंग नॉमिनेशन से शुरू हो जाता था। नॉमिनेशन में प्रत्याशी बड़े तामझाम के साथ लोगों का जनसैलाब लेकर नॉमिनेशन के लिए पहुंचते थे। लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी देखने में नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत केवल 5 लोगों के साथ नामांकन की प्रक्रिया के लिए आने की अनुमति है और इसके अलावा भीड़भाड़ और शोर शराबे की भी अनुमति नहीं है।

Next Post

कैंट से प्रसिद्ध समाज सेवी गीता चन्दोला ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप मे नामाकन किया है

  देहरादून पहाडोंकीगूँज,विधानसभा के समान्य निर्वाचन 2022 में प्रतिनिधि बनने की जंग जीतने के लिए चुनाव के लिए नामांकन कैंट विधानसभा क्षेत्र से गीता चंदोला प्रसिद्धि समाज सेवी कई सामाजिक संगठनों से सम्मानित जिनके रग रग में समाज के विकास के लिए सेवा भावना बनी रहती है। https://youtu.be/pVADIDigLsw उन्होंने आज […]

You May Like