HTML tutorial
HTML tutorial

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगाघाटो पर श्रद्धालुओं ने लगा आस्था की डूबकी

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश। कार्तिक पूर्णिमा पर आज तड़के से उत्तराखंड के सभी गंगाघाटों के साथ ही अन्य नदियों के तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके मद्देनजर हरिद्वार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
आज तड़के हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ ही पूजा-अर्चना की और दान कर पुण्य कमाया। सर्दी बढ़ने के बाद भी राज्य के बाहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं।सोमवार से ही लोग हरिद्वार पहुंचने लगे थे। आज ब्रह्म मुहूर्त से स्नान शुरू हुआ और सुबह होते-होते गंगा घाट श्रद्धालुओं से पट गए। हरकी पैड़ी सहित बिरला घाट, सर्वानंद घाट, प्रेमनगर आश्रम घाट, लवकुश घाट और विश्वकर्मा घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला शुरू हो गया।
ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट सहित अन्य गंगा तटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद गरीब और असहाय लोगों को अनाज व अन्य चीजें दान कीं।

Next Post

घर में घुसा गुलदार,पूरे क्षेत्र में दहशत

देहरादून। जिले के कालसी वन प्रभाग में मंगलवार सुबह गुलदार एक घर में घुस गया। जैसे ही लोगों को इसका पता लगा, उन्होंने गुलदार को घर में ही कैद कर लिया। गुलदार इशरान अली व गुलशाद राव के घर में बंद पड़ा है। मामला कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज […]

You May Like