HTML tutorial
HTML tutorial

गैरसैंण में उत्तराखंड युवा विधानसभा 6 नवंबर से

Pahado Ki Goonj

देहरादून। गैरसैंण में आगामी 6 से 9 नवंबर तक तृतीय उत्तराखंड युवा विधानसभा का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड युवा विधानसभा की मुख्य आयोजनकर्ता संस्था युवा आह्वान और नीति निर्देशक वैचारिक सहयोगी संस्था आरटीआई लोक सेवा द्वारा यह जानकारी दी गई है। तृतीय उत्तराखंड युवा विधानसभा में कुल 70 चयनित युवा विधि निर्माता विधायकों की भूमिका में नजर आएंगे और राज्य स्थापना दिवस के मौके पर भराड़ीसैंण में निर्मित उत्तराखंड विधानसभा में झंडारोहण व सांस्कृतिक उत्सव होंगे। वहीं युवा आह्वान के संरक्षक और सहयोगी वैचारिक संगठन के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने बताया कि युवाओं में उनकी प्रतिभा निखारने व नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए अवसर प्रदान करने का यह अनूठा प्रयास है। युवा विधानसभा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि समूचे उत्तराखंड से 70 प्रतिभागियों का चयन उत्तराखंड युवा विधानसभा में बतौर विधायक किया गया है। इसके अलावा एक मनोनीत सदस्य एंग्लो इंडियन भूमिका में भी होगा.सभी सदस्य हाउस संचालन की आवश्यक विधिक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए पक्ष और विपक्ष की भूमिका में बने रहते हुए सकारात्मक लोकतंत्र व जिम्मेदार विधायिका का रोल निभाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड युवा विधानसभा की चयन प्रक्रिया में विभिन्न प्रक्रियाओं को अमल में लाया गया है। जिनमें राज्य के विभिन्न मुद्दों पर वाद-विवाद, विमर्श और चर्चा आदि रहे हैं। बताया गया है कि युवा आह्वान द्वारा प्रस्तावित उत्तराखंड युवा विधानसभा में राइट टू फार्मर्स बिल ऑफ उत्तराखंड, एजुकेशन बिल ऑफ उत्तराखंड, पूर्व मुख्यमंत्रियों की बकाया राशि वसूली पर चर्चा समेत दस अन्य विधेयकों पर गंभीर विचार विमर्श होगा. प्रतिभाग करने वाले सभी चयनित प्रतिभागी 5 नवंबर को गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान देहरादून संघर्ष स्थल से गैरसैंण के लिए सुबह 8 बजे रवाना होंगे।

Next Post

उत्तराखण्ड के 20वें राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम शुरू

देहरादून। 20वें राज्य स्थापना दिवस के मौके पर रविवार से छह दिनी कार्यक्रम शुरू हो गया। इसमें देश की नामचीन हस्तियां शिरकत कर रही हैं। कार्यक्रम में सेना प्रमुख विपिन रावत, सीएम योगी और त्रिवेंद्र रावत ने 30 शहीदों के स्‍वजनों को सम्मानित किया। टिहरी में टिहरी झील के समीप […]

You May Like