भैयादूज पर अभिजित मुहूर्त में बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

Pahado Ki Goonj

भैयादूज पर अभिजित मुहूर्त में बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट.                                                   यमनोत्री  (मदनपैन्यूली )                                    भैयादूज पर्व पर मंगलवार को अभिजित मुहूर्त में यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल ने बताया कि आज सुबह आठ बजे खरसाली से मां यमुना के भाई शनि महाराज समेश्वर देवता की डोली यमुना जी को विदा कराकर लाने के लिए यमुनोत्री रवाना हुई।

जिसके बाद दोपहर 12.25 बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली के लिए रवाना हो गई। खरसाली में विधि विधान एवं अनुष्ठान के साथ यमुना जी की मूर्ति को यमुना मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर यमुना मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर समिति के सदस्य विनोद प्रसाद उनियाल ने बताया कि खरसाली में महिलाओं ने मां यमुना के स्वागत की विशेष तैयारियां की है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजाराम जगुडी के सहयोग से यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया ।

आपको बताते चले कि इस वर्ष लगभग 4.6 लाख श्रद्धालुओं ने माँ यमुना जी के दर्शन किये,जिनकी सुरक्षा हेतु उत्तरकाशी पुलिस एवं SDRF द्वारा चाहे बर्फबारी हो कड़कती ठंड हो, बरसात हो या फिर किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति में अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हुए सभी श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल एवं सुगम बनाया ।

इस अवसर पर जिले के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ,पुलिस क्षेत्राधिकारी , तहसीलदार ,  नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती अनुपमा रावत ,थानाध्यक्ष  बड़कोट  डीएस कोहली, मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारी ,तीर्थ पुरोहित सहित सैकड़ों श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन के लिए मौजूद रहे ।

Next Post

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन ।

एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन ।               उत्तरकाशी /  (मदनपैन्यूली ) कल 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जाने को लेकर जिलाधिकारी डा. श्री […]

You May Like