HTML tutorial
HTML tutorial

पृथक जनपदों की मांग को लेकर चलाया जाएगा जनजागरण अभियान ।

Pahado Ki Goonj

 पृथक जनपदों की  मांग को लेकर चलाया जाएगा जन जागरण अभियान ।

 

 

बड़कोट।    (मदनपैन्यूली)   पृथक जनपद यमुनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत व डीडीहाट के निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति की सोमवार को बड़कोट शिव मंदिर प्रांगण में संघर्ष समिति के अध्यक्ष अब्बल चंद कुमांई की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें पृथक जनपद निर्माण की मांग के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए चारों जनपदों के गांव में जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में एक जन जागरण समिति का गठन किया गया। यह समिति प्रदेश में पूर्व में पृथक चार जनपदों के गांव तथा शहर क्षेत्र में वृहद स्तर पर आंदोलन चलाने के लिए जन जागरण अभियान चलाएगी। संघर्ष समिति के अध्यक्ष अब्बल चंद्र कुमांई ने कहा है कि पूर्व की भाजपा सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदेश में चार नए जनपदों की घोषणा की थी। जिनमें यमुनोत्री, डीडीहाट, रानीखेत तथा कोटद्वार शामिल थे। लेकिन अभी तक भी इन चारों जिलों को अस्तित्व में नही आ पाए है। जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जन जागरण समिति यमुनोत्री क्षेत्र के खरसाली गांव से जन जागरण अभियान शुरू कर आराकोट तक अभियान चलाकर लोगों को पृथक जिलों के महत्व के बारे में बताएंगे। जिसके बाद देहरादून होते हुए कोटद्वार, रानीखेत तथा डीडीहाट क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा तथा बाद में सीएम को ज्ञापन देंगे और प्रदेश सरकार की ओर से सकारात्मक कार्यवाही नहीं किये जाने पर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष अब्बल चंद कुमांई, भोला दत्त नौटियाल, विशालमणी रतूड़ी, महिपाल सिंह असवाल, किताब सिंह रावत, शूरवीर सिंह राणा, रामानंद डबराल, फकीरा लाल, भरत सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह रावत, नरोत्तम प्रसाद रतूड़ी, कुंदन लाल, भगत दास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Next Post

भाजपा ने पांच जिला पंचायत अध्यक्ष और 35 ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम घोषित किये हैं

देहादून। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर दी। इस में पांच जिला पंचायत अध्यक्ष और 35 ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें […]

You May Like