HTML tutorial
HTML tutorial

सडक दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, मौका पाकर चालक वाहन समेत फरार हो गया। मौके पर पहंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार क्षेत्र के गांव जगजीतपुर का रहने वाले रामचंद्र (75) घर लौट रहे थे। घर के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को राहगीर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में पत्रकार का शव जंगल में मिला

देहरादून। जनपद पौड़ी के कोटद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में पत्रकार का शव जंगल में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक पंकज शर्मा का शव दुगड्डा-कोटद्वार के बीच पांचवें मील के जंगलों में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए […]

You May Like