देहरादून। जनपद उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में रविवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी। जबकि दो अन्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के मिली जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को चिन्यालीसौड़ धरासू पावर हाउस रोड पर एक ट्रक के खाई में गिरने की सूचना मिली सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहंुचा और राहत और बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। तब तक बीरू निवासी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायलों को देर रात एंबुलेंस की मदद से सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलो में अंकित पुत्र पूर्ण सिंह व विजय पुत्र शेर बहादुर बताए जा रहे है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अचानक बिगड़ी हरीश रावत की तबीयत, मैक्स अस्पताल में भर्ती
Mon Oct 7 , 2019
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की आज सुबह 5.00 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि सोते वक्त उनके सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उनके स्टाफ ने उन्हें पास के ही मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया है। हालांकि […]

You May Like
-
गणेश चतुर्थीः कल घर-घर में विराजेंगे गणपति
Pahado Ki Goonj September 9, 2021
-
ड्रग डीलर रनवीर गंगवार गिरफ्तार, 20 लाख की हेरोइन बरामद
Pahado Ki Goonj September 19, 2021

