HTML tutorial
HTML tutorial

अपने हक हकूक के लिए भारी बारिश और तुफान में भी डटे रहे छात्र

Pahado Ki Goonj

देहरादून । भारी बारिश आंधी और तूफान भी नहीं डिगा सका मेडिकल छात्रों के जज्बे को‌‌। पिछले 4 दिनों से आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के गेट पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों का धरना अनवरत जारी है । बीती रात आए भारी तूफान और बारिश में भी छात्र धरने पर डटे रहे लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन सरकार अथवा निजी मेडिकल कॉलेज की ओर से अभी तक उनकी कोई सुध नहीं ली गई है जिसे लेकर छात्रों में भारी रोष व्याप्त है।
मालूम हो कि उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से संबंधित मेडिकल कॉलेजों द्वारा उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों की अवहेलना करने के विरोध में निजी मेडिकल कॉलेजों के छात्र पिछले 4 दिन से उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हररावाला के गेट पर धरने पर बैठे हैं बीती रात भारी आंधी और बारिश में भी छात्र वहां से नहीं हटे और धरने पर बैठे रहे छात्रों का आरोप है कि नैनीताल उच्च न्यायालय द्वारा निजी मेडिकल कॉलेजों को बढ़ी हुई फीस ना लेने के लिए आदेशित किया जा चुका है जिस के क्रम में विश्वविद्यालय की ओर से सभी निजी मेडिकल कॉलेजों को हाईकोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया लेकिन निजी मेडिकल कॉलेज इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं और छात्रों पर बढ़ी हुई फीस जमा कराने का दबाव बनाते हुए उनके बैक पेपर फॉर्म भरने में अड़चनें पैदा कर रहे हैं जिसे लेकर छात्रों तथा उनके अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है धरना स्थल पर उत्तराखंड के सभी निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं ‌।

Next Post

पंचायत चुनाव के लिए कल 29 विकासखण्डों में मतदान

देहरादून। 5 अक्टूबर को प्रदेश में गांव की सरकार के चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होना है। जिसके लिए वोटर से लेकर प्रत्याशी सभी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को होने वाले पहले चरण के मतदान में प्रदेश के 12 जिलों के 29 विकासखंडों में मतदान होना […]

You May Like