महाशिवरात्रि पर मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता,निकाली शिव बारात

Pahado Ki Goonj

 महाशिवरात्रि पर मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता,निकाली शिव बारात 

उत्तरकाशी(मदन पैन्यूली)-महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उत्तरकाशी जनपद के बिभिन मन्दिरो में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।पुरोला के कमलेश्वर महादेव मंदिर, बड़कोट के चंद्रेश्वर महादेव शिव मंदिर, नौगांव में नागेश्वर मन्दिर व ब्रह्मखाल के निकट शिव गुफा सहित जिला मुख्यालय में प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में शिव भक्तों की जलाभिषेक करने के लिए तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर काशी विश्वनाथ मंदिर में हज़ारों श्रद्धालु तड़के सुबह से ही कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार करते नज़र आये।इस अवसर पर नगर में शिव पार्वती के विवाह की सुंदर झांकी निकाली गई,विशेष पोशाक में लोग भगवान भोले नाथ की बारात के मेहमान बनकर पुरे नगर क्षेत्र में बारात संग चले,बारात प्रस्थान से पूर्व गंगोत्री के विधायक गोपाल सिंह रावत द्वारा महंत काशी विश्वनाथ जयेन्द्र पूरी जी द्वारा लिखित पुस्तक श्री काशी विश्वनाथ स्त्रोत्र रत्नावली का विमोचन किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण , जिलाधिकारी आशीष चौहान,पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल,नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक हरीश सेमवाल,जयेन्द्र पूरी, पूर्व पालिका अध्यक्षा सुधा गुप्ता,अजय पूरी,हरीश डंगवाल,देवेंद्र चौहान,गोविन्द गुसाईं,शैलेन्द्र मटूडा,खुशाल नेगी,प्रताप पोखरियाल,अजित गुसाईं,दुर्गेश,ज्ञान चंद रमोला,पुरण रावत, चन्दन पंवार,गीता राम पैन्यूली,प्रताप बिष्ट ,पत्रकार सुरेंद्र नौटियाल,पंकज गुप्ता,शैलेंद्र गोदियाल,नितिन रमोला,गिरीश गैरोला,बलबीर परमार,जगमोहन चौहान,विनोद नेगी ,हंसराज चौहान,नागेंद्र थपलियाल,विनोद असवाल ,मिडिया प्रभारी विजयपाल मखलोग, युथ फाउंडेशन के अनेक युवा,डुंडा बगोरी से सुंदर पोशाक में महिलाएं,अनेक अध्यापक,डॉक्टर,समाजसेवी, व्यापारी उपस्थित रहे।

Next Post

रुद्राभिषेक- विधान-एक सम्पूर्ण जानकारी - पंडितसुधीर पैन्यूली

रुद्राभिषेक- विधान-एक सम्पूर्ण जानकारी रूद्र अर्थात भूत भावन शिव का अभिषेक शिव और रुद्र परस्पर एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। शिव को ही रुद्र कहा जाता है क्योंकि- *रुतम्-दु:खम्, द्रावयति-नाशयतीतिरुद्र:* यानि की भोले सभी दु:खों को नष्ट कर देते हैं। हमारे धर्मग्रंथों के अनुसार हमारे द्वारा किए गए पाप ही […]

You May Like