HTML tutorial
HTML tutorial

दो रुपये की खुन्नस में पेट्रोल डालकर जनसेवा केन्द्र मे लगा दी आग

Pahado Ki Goonj

देहरादून। देहराखास इलाके में मंगलवार देर रात किसी ने जनसेवा केंद्र में आग लगा दी। समय रहते सीएससी संचालक को आग लगने का पता लग गया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि फोटो स्टेट करने के पैसे को लेकर हुए विवाद में सीएससी में आग लगाई गई।
जानकारी के अनुसार, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के समीप देहराखास में सुधीर सिंह का श्री बालाजी जनसेवा केंद्र है। सुधीर ने बताया कि मंगलवार शाम एक लड़का केंद्र में फोटो स्टेट कराने आया। फोटो स्टेट की दर पूछने पर उसे दो रुपये प्रति कापी बताई। इस पर वह बेवजह विवाद करने लगा। यही नहीं उसने गाली गलौच भी की। जिस पर दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई।
लड़का देख लेने की धमकी देकर चला गया
विवाद बढ़ने पर आसपास के दुकानदार भी एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ दुकानदारों ने लड़के के साथ हाथापाई भी की। इस पर लड़का देख लेने की धमकी देकर चला गया। सुधीर ने बताया कि वह जनसेवा केंद्र के ऊपर वाले हिस्से में रहते हैं।
मंगलवार रात करीब दो बजे केंद्र से धुंआ निकलता देख वह बाहर आए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि अगर समय पर आग पर काबू न पाया गया तो अंदर रखे इंवर्टर के दो बैटरों में आग लग सकती थी। पड़ोस की ही दुकान में सिलेंडर भी रखे थे। उन पर भी आग पकड़ सकती थी। जिससे आग फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था।सुधीर ने बताया कि जांच पड़ताल में ऐसा पता लगा है कि वहां पेट्रोल डालकर आग लगाई गई। उन्होंने दावा किया कि आग लगाने वालों में विवाद करने वाला लड़का भी शामिल था। दो लड़कों को चिह्नित भी कर लिया गया है।
हालांकि, सुधीर का कहना है कि लड़कों के अभिभावकों ने माफीनामे की बात कही है, इसलिए अभी वह इस संबंध में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं, इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी का कहना है कि आग किसी ने लगाई है या शॉर्ट सर्किट से लगी है इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Next Post

गाड़ियों की प्रदूषण जांच केंद्रों पर बेलगाम होने लगी भीड़

देहरादून। नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद बीते आठ दिन में देहरादून शहर में 50 हजार से ज्यादा वाहनों का प्रदूषण जांचा जा चुका है। बाइक और कार का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट लेने के लिए लोग कतारों में लगे हैं। 19 प्रदूषण जांच केंद्रों पर भीड़ बेकाबू होने लगी […]

You May Like