HTML tutorial
HTML tutorial

आराकोट के आपदा पीड़ितों के लिए बीडीओ श्रुति ने एकत्रित किए एक लाख 31 हजार।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी
मोरी तहसील के आराकोट क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयी अतिवृष्टि से हुये जानमाल के नुकसान को लेकर चिन्यालीसौड़ की खण्ड विकास अधिकारी श्रुति वत्स ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से तथा सहयोगी मित्रों से 1लाख 31 हजार की धन राशि एकत्रित कर आज उन्होनें जिलाधिकारी को यह धन राशि उनके कार्यालय में आराकोट राहत में सहयोग के तौर पर दी । वहीं जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान ने कहा कि जहां ऐसे उर्जावान खण्ड विकास अधिकारी हो व अपनी जिम्मेदारियों के साथ- साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन सही तरीके से कर रहे है तरक्कीयां उन्हें आगे बढ़ाने का हौसला देती है । वहीं मोरी तहसील के आराकोट क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जिला प्रशासन द्वारा राहत सामाग्री भी नियमित रूप से प्रतिदिन पंहुचायी जा रही है तथा सड़क मार्गों व पैदलों को सुचारू करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है । आराकोट क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहे निर्माण कार्य व राहत कार्यों पर विशेष तौर जिलाधिकारी पैनी नजर बनाये है ताकि राहत कार्यों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो सके । उन्होनें वहां मौजूद सभी नोडल अधिकारियों को निर्माण सम्बन्धी कार्यों तथा राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये ।

Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डिग्री काॅलेजों में सेमेस्टर प्रणाली को समाप्त करने पर सहमति की व्यक्तत

देहरादून,मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के शासकीय डिग्री काॅलेजों में सेमेस्टर प्रणाली को समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के व्यापक हित में बताते हुए कहा कि इससे शिक्षकों को अध्यापन कार्य के लिये तथा छात्रों को एन.सी.सी, एन.एस.एस, खेलकूद […]

You May Like