HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने रूद्रपुर में मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए पूजा की

Pahado Ki Goonj
ऊधम सिंह नगर:आगामी 14 फरवरी को रूद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा व अन्य कार्यक्रमो के सफल आयोजन हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा मंगलवार को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर विधिवत भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने रैली व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जनपद उधमसिंह नगर में प्रधानमंत्री  मोदी की यह तीसरी रैली ऐतिहासिक व अभूतपूर्व होगी। प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड आगमन को देखते हुये पूरे प्रदेश मेे जोश है। रैली में कुमांऊ मण्डल के साथ-साथ गढवाल मण्डल के लोग भी बड़ी संख्या में भाग लेगें। 
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि केन्द्र सरकार से उत्तराखण्ड को अनेक प्रकार के सौगात मिली है। नैनीताल के लिये पेयजल हेतु नई डीपीआर बनायी जा रही है साथ ही मंसूरी में भी पेयजल योजना हेतु शीघ्र स्वीकृृति मिल जायेगी। जौली ग्राण्ट से गुहाटी के लिये विमान सेवा शुरू कर दी गयी है। बहुप्रतिक्षित  जमरानी बांध परियोजना को केन्द्रीय जलायोग की तकनीकी सलाहकार समिति ने मंजूरी दे दी है। यह बहुद््देशीय परियोजना है, हमें उम्मीद है कि इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जायेगा। उन्होने कहा जमरानी बांध के बन जाने से उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड को सिचांई व पेयजल का लाभ मिलने के साथ ही बिजली भी मिलेगी। 
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट,जिला अध्यक्ष शिव अरोरा,क्षेत्रीय विधायक द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये। 
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डा0 धनसिंह रावत, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, गजराज बिष्ट, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दानसिंह रावत, आयुक्त कुमांऊ राजीव रौतेला, डीआइजी अशोक कुमार, जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल, एसएसपी वरिन्दरजीत सिंह, एडीएम जगदीश चन्द्र काण्डपाल आदि उपस्थित थे। 
Next Post

गंगनानी मेला (कुण्ड की जातर)एवं थान मंदिर कि पौराणिक कथा

गंगनानी मेला (कुण्ड की जातर)एवं थान मंदिर कि पौराणिक कथा : ( मदन पैन्यूली) बड़कोट यमुनोत्री मार्ग पर यमुना नदी के किनारे बसे एक छोटे से गॉव “गंगनाडी” में प्रतिवर्ष संक्रांति के दिन तीन दिन के मेले का आयोजन होता है ,यहाँ एक मंदिर है जिसके पास ही एक कुण्ड […]

You May Like