HTML tutorial
HTML tutorial

पंचायती राज उत्तराखंड के निदेशालय में, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत  इम्पकट अशिश्मेन्ट एण्ड ट्रेनिंग ऑफ पर बैठक की गयी

Pahado Ki Goonj

देहरादून,पंचायती राज, भारत सरकार की ओर से आज  सेंटर फार डेवलपमेंट कोमुनिकेशन एण्ड स्टूडिज जयपुर की टीम द्वारा पंचायती राज उत्तराखंड के निदेशालय में, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत  इम्पकट अशिश्मेन्ट एण्ड ट्रेनिंग ऑफ पर बैठक की गयी। 
सेंटरके हेड डॉ. उपेन्द्र ने कहा कि पंचायती राज विभाग, उत्तराखंड सम-सामयिक ट्रेनिंग का आयोजन करता रहता है जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने अपर सचिव एवं निदेशक पंचायती राज उत्तराखंड, एच. सी. सेमवाल जी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि उत्तराखंड पंचायती राज जिला, ब्लाॅक एवं राज्य स्तर पर ही नही अपितु राष्ट्रीय स्तर पर भी शैक्षणिक ट्रेनिंग एवं भ्रमण, क्षमता विकास, पंचायती राज एक्ट, वित्त प्रणाली, सतत विकास एवं लक्ष्य, जेनडर इशूज, महिला सशक्तिकरण इत्यादि विषयों पर ट्रेनिंग का आयोजन करता है, जिससे पंचायती राज उत्तराखंड आज और अधिक प्रबल हुआ है।
अपर सचिव एवं निदेशक पंचायती राज उत्तराखंड,  एच. सी. सेमवाल ने भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सभागार मे उपस्थिति सभी विभागीय कर्मचारियों समेत उपस्थित ग्राम प्रधानों को भी धन्यवाद दिया। 
इस बैठक में डी. पी. देवराडी, जितेंद्र कुमार, दीपक पटवाल, कंचन नेगी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। 

Next Post

-मां नन्दा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक लेते हुए डीएम।  मां नन्दा देवी महोत्सव 3 से 8 सितम्बर तक धूमधाम से मनाया जाएगा  नैनीताल एजेंसी। मां नन्दा देवी महोत्सव 3 सितम्बर से 8 सितम्बर तक धूम-धाम से मनाने हेतु जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता […]

You May Like