HTML tutorial
HTML tutorial

धमाकेदार वापसी को तैयार विराट

Pahado Ki Goonj

विराट कोहली अपने दायें कंधे में लगी चोट से उबर चुके हैं और बीसीसीआई ने भी उनके शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ मैच में वापसी को लेकर पुष्टि कर दी है। बेंगलुरू के लिये यह बड़ी राहत की बात है कि उसके दोनों स्टार बल्लेबाज ए बी डीविलियर्स और फिर कप्तान और सर्वश्रेष्ठ स्कोरर विराट टूर्नामेंट के शुरूआती चरण में ही वापसी कर रहे हैं। विराट की अनुपस्थिति में बेंगलरू ने तीन मैच खेले हैं और मात्र एक ही जीत सकी है जिससे वह तालिका में खिसककर छठे नंबर पर आ गयी है।

मौजूदा कप्तान शेन वाटसन टीम का मनोबल नहीं बढ़ा पा रहे हैं और पिछले मुकाबले में भी वह डीविलियर्स की बेहतरीन नाबाद 89 रन की पारी के बावजूद पंजाब से 33 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से मैच गंवा बैठी थी। विराट की वापसी से बेंगलुरू का मनोबल काफी बढ़ा है। बेंगलुरू की टीम के पास देखा जाये तो आईपीएल का सबसे फैन्सी बल्लेबाजी लाइनअप है जिसमें क्रिस गेल, शेन वाटसन, विराट, डीविलियर्स, सचिन बेबी, ट्रेविस हैड, स्टुअर्ट बिन्नी और मनदीप सिंह जैसे जबरदस्त खिलाड़ी हैं। हालांकि कैरेबियाई तूफान गेल का बल्ला फिलहाल शांत है और पिछले मैच से वह बाहर रहे थे लेकिन उम्मीद है कि विराट की वापसी के बाद बल्लेबाजी क्रम में व्यापक बदलाव भी देखने को मिलें।

 

Next Post

जलियांवाला बाग शहीदों को, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

मोदी ने ट्वीट किया, “जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को नमन। उनकी वीरता और साहस को कभी भुलाया नहीं जाएगा।” केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, “जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि। देश हमेशा राष्ट्र के लिए किये गए उनके बलिदान और […]

You May Like