HTML tutorial
HTML tutorial

एक साथ तीन गुलदारों की मौत से वन विभाग में हड़कंप

Pahado Ki Goonj

कोटद्वार। क्षेत्र में तीन गुलदार (तेंदुए) की एक साथ मौत का मामला सामने आया है। एक गुलदार की मौत लालढांग रेंज, दूसरा चिड़ियापुर और तीसरा रवासन रेंज में हुई है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
तीन गुलदारों की एक साथ मौत से वन महकमे में हड़कंप है। वन अधिकारियों को गुलदार को जहर देकर मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि चार डॉक्टरों की टीम चिड़ियापुर में गुलदारों के शवों का पोस्टमार्टम करेगी। वन संरक्षक पीके पात्रो के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है।

Next Post

सूचना विभाग ने श्रीदेव सुमन के बलिदान से खिलवाड़ करने के लिए खेद प्रकट किया

देहरादून,उत्तराखंड सूचना विभाग की हठधर्मिता के खिलाफ एवं सरकार का अमर शहीद श्रीदेव सुमन को  भूलादेना के विरोध में पिछले8 दिन से चल रहा पत्रकारों का आंदोलन आज सूचना विभाग द्वारा सभी मांगे मान लिए जाने तथा खेद व्यक्त करने के बाद स्थगित हो गया है। उत्तराखंड पत्रकार संयुक्त संघर्ष […]

You May Like