देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर ने देहरादून नगर निगम के होश फाख्ता कर दिए। दरअसल सोशल मीडिया में ख़बर आई कि देहरादून के कांजी हाउस में एक महीने में 102 गायों की मौत हो गई है। यह खबर देहरादून में आग की तरह फैल गई। इसके बाद नगर-निगम हरकत में आया और फिर दावा किया कि कांजी हाउस में सिर्फ 13 से 15 गोवंश की मौत हुई है। यह भी वह थे जिनकी उम्र पूरी हो गई थी। देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने इस मामले की जांच के भी आदेश दे दिए हैं। देहरादून के कांजी हाउस में 102 गाय मरने की खबर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद नगर-निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा और नगरायुक्त विन शंकर पांडेय कांजी हाउस पहुंचे। अधिकारियों-कर्मचारियों के दल के साथ दोनों ने कांजी हाउस का दौरा किया। पांडेय ने कहा कि वायरल खबर में यह झूठ है कि कांजी हाउस में 102 गाय मरी हैं। यह आंकड़ा पूरे नगर निगम क्षेत्र का है। निगम के क्षेत्र में 8 से 10 हजार आवारा पशु घूम रहे हैं। बीमारी, दुर्घटना या उम्र हो जाने की वजह से इनकी मौत होने पर नगर-निगम इन्हें उठवाता है और इनका रिकॉर्ड रखा जाता है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मौजूद गोवंश को रखने के लिए कांजी हाउस में जगह नहीं है। गोवंश को रखने के लिए नया कांजी हॉउस बनाया जा रहा है, जिससे कई दिक्कतें दूर होंगी. उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश भी दिए।
एक साथ तीन गुलदारों की मौत से वन विभाग में हड़कंप
Fri Aug 2 , 2019
कोटद्वार। क्षेत्र में तीन गुलदार (तेंदुए) की एक साथ मौत का मामला सामने आया है। एक गुलदार की मौत लालढांग रेंज, दूसरा चिड़ियापुर और तीसरा रवासन रेंज में हुई है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। तीन गुलदारों की एक साथ मौत से वन महकमे में हड़कंप है। वन […]

You May Like
-
गलत रिपोर्ट से भारत की होगई किरकिरी
Pahado Ki Goonj January 25, 2018
-
राहुल गांधी की रैली को मदन कौशिक ने बताया फ्लॉप शो
Pahado Ki Goonj December 16, 2021