HTML tutorial
HTML tutorial

बैंक अवकाश: जल्द निपटा लें अपना जरूरी काम, मई महीने में नो दिन बन्द रहेंगे बैंक

Pahado Ki Goonj

नईदिल्ली । देशवासियों को मालूम है कि छुट्टियों के अलावा, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। नए वित्त वर्ष 2021-22 के दूसरे महीने या मई में प्राइवेट और सरकारी बैंक कुल 9 दिनों के लिए बंद रहेंगे। 5 दिन विभिन्न बैंक हॉलिडे की वजह से बंद रहेंगे।सभी ग्राहकों जानकारी है कि छुट्टियों के अलावा, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसलिए, अगर हम शनिवार और रविवार को जोड़ें तो मई 2021 में बैंक कुल 9 दिनों के लिए बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट के अनुसार, मई 2021 में बैंक की छुट्टियों में विभिन्न त्योहार शामिल हैं जैसे महाराष्ट्र दिवस, रमजान, बुद्ध पूर्णिमा आदि।

बता दें कि देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते बैंकों में कामकाज का तरीका बदल गया है। कोरोना जोन में स्थित बैंकों के कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए सुविधाओं को सीमित कर दिया गया है। इसके साथ ही कई राज्यों में बैंकों के कामकाज के घंटे को घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में आज से 15 मई तक 10 बजे से 2 बजे तक बैंक खुलेंगे। शाम 4 बजे बैंक बंद हो जाएंगे।

रविवार के अलावा, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. 2, 9, 16, 23 और 30 मई को रविवार है। जबकि 8 मई और 22 मई को दूसरा और चौथा शनिवार के चलते बैंक क्लोज रहेंगे।

Next Post

कोरोना कर्फयू की खबर के बाद बाजारो में उमड़ा जनसैलाब

देहरादून। सोमचसा शाम से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित अन्य आठ शहरों में आगामी तीन मई तक कोरोना कर्फ्यू लग जाएगा। जिसके देखते हुए सोमवार को बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सामान की खरीदारी के लिए लोग अधिक संख्या में बाजारों में दिखाई दिए। बता दें कि यह […]

You May Like