HTML tutorial
HTML tutorial

स्वतंत्रता आन्दोलन में हिन्दी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है-मुख्यमंत्री

Pahado Ki Goonj
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्वतंत्रता आन्दोलन में हिन्दी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं ने समाज में जन जागरूकता के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। उत्तराखण्ड के पत्रकारों ने देश की आजादी के आन्दोलन से लेकर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन तक अपनी लेखनी के माध्यम से जनजागरूकता का कार्य किया है।  
         मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि आधुनिक सूचना, तकनीकी एवं सोशल मीडिया के वर्तमान दौर में हिंदी पत्रकारिता के समक्ष नई चुनौतियों के साथ ही इसकी प्रासंगिकता भी बढ़ी है।
Next Post

स्मैक की तस्करी करते हुये एक और आरोपी गिरफ्तार किया

स्मैक की तस्करी करते हुये एक और आरोपी गिरफ्तार  किया मोरी (उत्तरकाशी) नशे की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस के धर-पकड़ अभियान लगातार जारी है, इसी […]

You May Like