HTML tutorial
HTML tutorial

भारत के लोग स्वयं इस देश का बंटाधार नहीं करने का काम करें -मनोज ध्यानी

Pahado Ki Goonj

देहरादून: गैरसैंण राजधानी ले जाने के लिये 213वें दिन आंदोलन रत धरना स्थल से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मनोज ध्यानी ने  तेजतर्रार युवा नेता   कन्हैया कुमार के पक्ष में एक पोस्ट देखी| उसमें कुछ आजादी की पंक्तियां लिखी गई थी| एक पंक्ति में लिखा था *’ब्राह्मणवाद से आजादी’*| मेरा प्रश्न है *ब्राह्मणवाद* भी तो *जातिसूचक* ही हुआ न? बाकी सब तो ठीक है, पर *ब्राह्मणवाद* … *क्या इसका विलोमार्थ ठाकुरवाद होगा …. या फिर बनियावाद …या फिर दलितवाद ….या फिर मुलस्लिमवाद* … आखिर कहाँ रूकेगी यह बहस? हम जात-पात का घाव कहाँ और किस हद तक कुरेदते रहेंगे| क्या ऐसी जातिगत सोच व शब्दावली से राष्ट्र आगे बढेगा? किसी ने सच कहा है, भारत के लोग स्वयं इस देश का बंटाधार करने के लिए काफी हैं| मेरी विनती वर्तमान राजनीति से निजात पाईए …बहुत बेहतर, सभी कांधा लगाएंगे, परंतु  जाति निरपेक्ष सादर बनना भी तो सीखिए।

Next Post

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रोहित शेखर तिवारी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है

देहरादून:मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 एन.डी.तिवारी के पुत्र  रोहित शेखर तिवारी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी मे उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।  Views: 513

You May Like