HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत रत्न, डाॅ.भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

Pahado Ki Goonj
देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को  घंटाघर देहरादून में भारत रत्न, डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर ने भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अम्बेडकर जी एक कुशल विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ व समाजसुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध तथा श्रमिकों, किसानों व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब डाॅ. अम्बेडकर के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए हमें समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे को बढ़ाने हेतु मिल जुलकर कार्य करना होगा।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में भारत रत्न, डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वतंता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद श्री परिपूर्णानंद पैन्यूली के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किये

देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को बसंत विहार, देहरादून में स्वतंता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद श्री परिपूर्णानंद पैन्यूली के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री परिपूर्णानंद पैन्यूली जी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक प्रखर वक्ता के साथ ही […]

You May Like