HTML tutorial
HTML tutorial

शिकारू के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Pahado Ki Goonj

सडक नहीं तो वोट नहीं,शिकारू के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी l
पुरोला:– विकास खंड पुरोला के शिकारू गांव के ग्रामीणों ने सडक नहीं ,तो वोट नहीं की मांग को लेकर आगामी लोक सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।
शिकारू के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम पीएस राणा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पुरोला के कमल सिरांई क्षेत्र में शिकारू एक मात्र गांव है जो आजादी के 70
साल बाद भी सडक से अछूता है जबकि शासन ने पुरोला-खलाडी-करडा- धडोली-शिकारू नाम से 14 किमी रोड स्वीकृति का शासनादेश दो दशक पहले ही
जारी कर दिया गया। कहा गया है कि दो दशक पूर्व कार्यदायी संस्था लोनिवि ने करडा गांव तक 9 किमी सडक निमार्ण तो कर दिया किंतु उससे आगे वन भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी न होने के चलते धडोली सिकारू 5 किमी सडक आज तक नहीं बनी जबकि
ग्रामीणों ने सडक निमार्ण को लेकर कई बार सीएम क्षेत्रीय विधायक, जिलाधिकारी को कई बार लिखित मौखिक सडक निमार्ण की मांग कर चुके है। शिकारू के ग्रामीणों ने सडक नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी देते हुए, आगामी लोक सभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है।
,उधर लोनिवि अधिशासी अभियंता धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि करडा- धडोली शिकारू सडक निमार्ण में वन भूमि के चलते दिक्कत हो रही है तथा पत्रावली वनविभाग व शासन को भेजी है जबकि खलाडी- शिकारू चार किमी नया सर्वेक्षण कर पत्रावली तैयार की जा रही है जल्द ही डीपीआर शासन को भेजी जायेगी है। ज्ञापन पर प्रधान सरोज देवी,महिपाल सिंह, राजेंद्र सिंह,सूरत सिंह, विरेंद्र सिंह हाकम सिंह, केदार सिंह, मोहनसिंह,मेहरवानसिंह,विपीनसिंह,पगुराम सिंह,मनमोहन सिंह,प्रहलाद सिंह ,रतन सिंह, रघुवीर सिंह, सुरेंद्री देवी,सोवन देई,रबिना देवी,विरमा देवी समेत कईयों के हस्ताक्षर हैं।

Next Post

होली’ पर्व पर राज्यपाल ने बधाई एवं शुभकामना दी

         ‘होली’ पर्व पर राज्यपाल ने बधाई एवं शुभकामना दी                 उत्तराखण्ड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को रंगो के पर्व ‘होली’ की बधाई व शुभकामनायें दी हैं।  21 मार्च दिन गुरूवार को  राजभवन में ‘‘होली मिलन‘‘ […]

You May Like