होली’ पर्व पर राज्यपाल ने बधाई एवं शुभकामना दी

Pahado Ki Goonj

         ‘होली’ पर्व पर राज्यपाल ने बधाई एवं शुभकामना दी

                उत्तराखण्ड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को रंगो के पर्व ‘होली’ की बधाई व शुभकामनायें दी हैं।  21 मार्च दिन गुरूवार को  राजभवन में ‘‘होली मिलन‘‘ के लिए पूर्वान्ह 10.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक (ओपन हाउस) का समय निर्धारित किया गया है।

  •             होलिकोत्सव की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि- 
  •             ‘‘हर्ष और उल्लास के रंगों से भरपूर होली का पर्व आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और सहयोग को प्रोत्साहित करने का पर्व है। होली सभी के लिए शुभ और समृद्धि लाने वाली हो। आइये! इसी भावना के साथ स्वस्थ व सुखद माहौल मंे होली मनाकर राज्य की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने मंे अपना योगदान दें।’’ राज्यपाल ने समाज के सभी वर्गो से प्रेम एवं आपसी भाई-चारे की भावना के साथ पर्व मनाने की अपील की है।
Next Post

हरिद्वार के सांसद डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने विजन 2020 की आधारशिला रखी

किसी भी क्षेत्र में बड़े कार्य की सफलता के लिए एक-दो पहलू अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। सर्वप्रथम हमें रणनीति का सृजन करने की आवश्यकता है और तत्पश्चात उसका सफल क्रियान्वयन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। रणनीति विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है वहीं क्रियान्वयन मिशन के रूप में हमारी सोच को धरातल पर […]

You May Like