HTML tutorial
HTML tutorial

बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने इस बार पूर्व सीएम हरीश रावत की तारीफ

Pahado Ki Goonj

देहरादून:प्रदेश के पूर्व राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले ,हमेशा चर्चाओं में रहने वाले खानपुर से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने इस बार पूर्व सीएम हरीश रावत और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दोनों को प्रवासी पक्षी बताते हुए कहा कि हरिद्वार की जनता इस बार स्थानीय प्रत्याशी चाहती है।

 बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने हरिद्वार के लिए स्थानीय उम्मीदवार की मांग की। उन्होंने बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने का विरोध करते हुए  अपनी पत्नी रानी देवयानी सिंह के लिए लोकसभा टिकट की मांग की । 

सोमवार को विधायक चैंपियन ने रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए दावा किया कि हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेसी नेता हरीश रावत को केवल उनकी पत्नी ही हरा सकती है, क्योंकि इस सीट पर वोटों के ध्रुवीकरण के लिहाज से ओबीसी वर्ग का प्रत्याशी ही जीत दिला सकता है। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हरीश रावत जैसा नेता आज भी नहीं है। वे एक मेहनती नेता हैं। लोगों के बीच भी रहते हैं, लेकिन उनकी मनोवृत्ति और मानसिकता खराब है। उन्होंने कहा कि सांसद निशंक और सवर्ण वर्ग का कोई भी उम्मीदवार हरीश रावत को नहीं हरा पाएगा। 

 वहीं, विधायक चैंपियन ने अपनी ही पार्टी के हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के कामों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि चुनाव से ऐन पहले मंगलौर में आमखेड़ी के पुल का शिलान्यास कराने का क्या औचित्य है। उन्होंने सवाल किया कि कब निर्माण के लिए टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पांच सालों में विकास कार्यों के लिए मेहनत की जानी चाहिए थी।
Next Post

आज सामाजिक अधिकार संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी/कार्यकर्ता, पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के तहत बसन्त विहार स्थित अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के गेट पर एकत्रित हुए। लेकिन, आचार संहिता लगने के कारण सभी ने फैसला लिया धरना स्थगित कर दिया और निर्णय लिया गया […]

You May Like