HTML tutorial
HTML tutorial

शोक सभा के साथ पौरणिक कुण्ड की जातर का समापन

Pahado Ki Goonj

शोक सभा के साथ पौरणिक कुण्ड की जातर का समापन ।

बड़कोट ( मदन पैन्यूली) यमुनाघाटी के प्रसिद्ध तीन दिवसीय कुण्ड की जातर (बसन्त मेला) का पुलवामा में हुए आतंकी हमले के कारण आज गमगीन माहौल में शोक सभा व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन मेले में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम या गोष्ठी का आयोजन नहीं किया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने सुबह ही मेले के सभी कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा कर दी थी। राणा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के कारण मेले के सभी कार्यक्रम स्थगित किये गए हैं।उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। मेले के सांस्कृतिक मंच पर शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा गया। इससे पूर्व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गंगनानी की छात्राओं ने शहीद सैनिकों के प्रति ‘ए मेरे वतन के लोगो जरा आंख में भर लो पानी’ देश भक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा के बाद लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। शोक सभा में जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट, ग्राम प्रधान नन्दगांव धर्मेंद्र बिष्ट, मनमोहन रावत, प्रदीप सिंह जयाडा, दिनेश भारती, अमित डिमरी, कबूल चंद अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, सहित भारी संख्या में पत्रकार, व जनप्रतिनिधि व मेलार्थी मौजूद रहे।

Next Post

पत्रकारों का धरना बीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए जारी रहा

अठारवे दिन भी पत्रकारों का धरना जारी रहा धरना स्थल पर बीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि उत्तरकाशी /भटवाड़ी (मदन पैन्यूली) पत्रकारों का धरना अठारवे दिन भी जारी रहा धरना स्थल पर कश्मीर में आतंकवादी हमले में हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी उसके पश्चात जिलाधिकारी उत्तरकाशी के द्वारा आदेश […]

You May Like