HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  पवेलियन ग्राउण्ड देहरादून में तीरंदाजी की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का शुभारंभ किया9

Pahado Ki Goonj
देहरादून:मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  पवेलियन ग्राउण्ड देहरादून में तीरंदाजी की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित की जा रही है। इस दो दिवसीय  प्रतियोगिता में राज्य के सभी जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने व स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर विधायक  खजान दास, आर्चरी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष  राजेन्द्र सिंह तोमर, अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी  अभिषेक वर्मा,  विपिन बलूनी आदि उपस्थित थे।
दूसरी ओर लम्बे  समय के जाम ।
से इंतजार को समाप्त मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  मोहकमपुर में अटल सेतु (फ्लाई ओवर) का लोकार्पण किया। 1050 मीटर लम्बे व 18.80 मीटर चैडे़ इस चार लेन आरओबी का निर्माण निर्धारित समय से 02 माह पूर्व हुआ है।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि जन सुविधाओं को
ध्यान में रखते हुए इस फ्लाई ओवर को समय से पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये। इस पुल के निर्माण की लागत कुल 60 करोड़ रूपये थी, जबकि इसको 43 करोड़ रूपये में पूर्ण किया गया है। इस पुल का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के नाम पर ‘अटल सेतु’ रखा गया है। इस पुल के निर्माण से यातायात का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि बल्लुपुर व बल्लीवाला फ्लाई ओवर के लिए कई बार समय विस्तार दिया गया जबकि उनकी चैड़ाई भी कम की गई। मुख्यमंत्री ने कहा जल्द ही जोगीवाला फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य भी शुरू किया जायेगा। फ्लाई ओवर के निर्माण में प्रभावित हुए मन्दिर का पुनर्निर्माण किया जायेगा। प्रदेश में सड़कों के मेंटिनेंस का कार्य एक माह में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि शीघ्र ही हर्रावाला में 300 बेड का हास्पिटल बनाया जायेगा जो जच्चा-बच्चा के लिए होगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कल 11.00 बजे डाट काली टनल का लोकार्पण भी किया जायेगा। यह पुल भी समय से तीन महिने पहले पूर्ण किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि इस पुल के निर्माण से जनता को बड़ी राहत मिलेगी। निर्धारित समय से पूर्व पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति दृढ़ इच्छा शक्ति व जज्बे के कारण ही जनता को बड़ी राहत मिली है।
इस अवसर पर विधायक  हरबंस कपूर,  उमेश शर्मा ‘काऊ’,  खजान दास,  भरत चैधरी, अपर मुख्य सचिव  ओमप्रकाश, लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष  आर.सी. पुरोहित, एनएच के मुख्य अभियंता  हरिओम शर्मा व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  
Next Post

सन्ध्या समाचार

1 –भारत ने 649-9 पर पारी घोषित की,रविन्द्र जडेजा ने शानदार पहला टेस्ट शतक लगाया,पृथ्वी शॉ, विराट कोहली,और जडेजा के शतक और ऋषभ पन्त 92,पुजारा,86 ने शानदार पारी खेली। 2 -गंगोत्री से आ रही एक टैम्पू ट्रेवल्स सुनगर के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में […]

You May Like