HTML tutorial
HTML tutorial

Pahado kigoonj का सही अनुमान प्रधानमंत्री करेंगे 7 अक्टूबर को‘‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड केइन्वेस्टर्स समिट 2018’’ का शुभारंभ

Pahado Ki Goonj

Pahado kigoonj का सही अनुमान प्रधानमंत्री करेंगे 7 अक्टूबर को‘‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड केइन्वेस्टर्स समिट 2018’’ का शुभारंभ।

देहरादून:प्रधानमंत्री करेंगे ‘‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड: इन्वेस्टर्स समिट 2018’’ का उद्घाटन
अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगा इन्वेस्टर्स समिट
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने समिट के लिए ब्राण्ड लोगो व वेबसाईट को लाॅन्च किया।
निवेश के लिए 12 मुख्य क्षेत्रों पर रहेगा फोकस।
अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड: इन्वेस्टर्स समिट 2018’ का उद्घाटन प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी करेंगे। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स में किया जाएगा। समिट के लिए अभी 4 व 5 अक्टूबर की तिथि प्रस्तावित है। परंतु सम्भवतः 4 अक्टूबर को रूस के राष्ट्रपति भारत आएंगे। ऐसी स्थिति में समिट का मुख्य कार्यक्रम प्रधानमंत्री के समय के अनुसार एक-दो दिन आगे भी खिसक सकता है।
 मुख्यमंत्री आवास में आयेाजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इन्वेस्टर्स समिट के लिए ब्राण्ड लोगो व वेबसाईट www.destinationuttarakhand.in को लाॅन्च किया।

पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय ukpkg.comसमाचार पोर्टल ने 3,4,अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को आगे होने सम्भावना व्यक्त इसलिए की है कि रूस के प्रधानमंत्री के भारत आने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के समय की व्यस्तता रहेगी।उत्तराखंड सरकार से ऐसी घोषणा करने से पहले उत्तराखंड शासन को आपस मे विचार कर ऐसे महत्वपूर्ण अंतराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले काफी विचार करने की आवश्यकता है ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम का बदलाव से कहीं न कहीं हमारे प्रदेश सरकार के सेवको की आपसी संबाद की इच्छा शक्ति की कमी महसूस होती है। ऐसी घोषणा से बचने की जरूरत है।

 

Next Post

रामनगर दो मंजिला मकान का लिंटर गिरने से माँ-बेटी सहित तीन लोग गंबीर रूप से घायल हो गये ,चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को भर्ती कर लिया

रामनगर। दो मंजिला मकान का लिंटर गिरने से माँ-बेटी सहित तीन लोग गंबीर रूप से घायल हो गये, घायलों को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुद्ववार कि सुबह रेलवे रोड स्थित नागा बाबा मंदिर के समीप राजाराम सागर का घर है, सुबह के समय वह […]

You May Like