HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड वित्त अधिकारी सेवा संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने संघ की मांगों के संबंध में राज्य के वित्त मंत्री  प्रकाश पंत से उनके आवास पर भेंट की

Pahado Ki Goonj
 सचिव प्रशासन, उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ बिक्रम सिंह जन्तवाल ने बताया कि  उत्तराखण्ड वित्त अधिकारी सेवा संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने संघ की मांगों के संबंध में राज्य के वित्त मंत्री  प्रकाश पंत से उनके आवास पर भेंट की। 
संघ के अध्यक्ष  एल.एन.पंत द्वारा आठ सूत्रीय मांग पत्र वित्त मंत्री को सौंपा। तत्पश्चात् मांग पत्र पर
बिंदुवार चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष  एल.एन.पंत द्वारा वित्त मंत्री को अवगत कराया गया कि संघ की मांगे व्यक्तिगत हित में कम अपितु राज्य में वित्तीय अनुशासन स्थापित करने तथा राज्य के वित्तीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की दिशा में अधिक है। प्रमुख मांगों में राज्य के विभिन्न विभागों में लेखा संवर्ग का गठन कर सेवा शर्तों में एकरूपता लाने, रिक्त पदों को पदोन्नति/सीधी भर्ती से भरे जाने, वित्त अधिकारियों की विषय विशेषज्ञता का समुचित उपयोग करना, प्रतिनियुक्ति की शर्तों को स्पष्ट किया जाना तथा वरिष्ठता के अनुरूप तैनाती दिया जाना सम्मिलित है। 
वित्त मंत्री द्वारा चर्चा के उपरान्त इस संबंध में शीघ्र ही शासन में निर्णय लिये जाने पर सहमति व्यक्त की गई। संघ के महासचिव मनीष कुमार उप्रेती ने उपरोक्त सकारात्मक वार्ता के बाद यह आशा प्रकट की कि शीघ्र ही संघ की मांगों के संबंध में शासन द्वारा उचित निर्णय लिये जायेंगे। इस अवसर पर श्रीमती प्रतिमा पैन्यूली, श्रीमती अमिता जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  
Next Post

उत्तराखंड धर्म के ठकेदार डब्बल इंजन की सरकार ने ढाल वाला धर्म नगरी मे शराब के आय के कारण आम जन जीवन मे खलल डाल दी, क्या पहले की सरकारें बेकूफ़ थी या यहाँ शराब की दुकान की विक्री से राज्य की अर्थ व्यवस्था ठीक होंगी

उत्तराखंड धर्म के ठकेदार डब्बल इंजन की सरकार ने ढाल वाला धर्म नगरी मे शराब के आय के कारण आम जन जीवन मे खलल डाल दी, क्या पहले की सरकारें बेकूफ़ थी य  यहाँ शराब की दुकान की विक्री से राज्य की अर्थ व्यवस्था ठीक होंगी ढालवाला ठेके के दुष्परिणाम […]

You May Like