HTML tutorial

प्रधानमंत्री मोदी जी2अगस्त 2025 के पहाड़ों की गूंज का संज्ञान लेकर देश को खुशहाल बनाने में सहयोग कीजिए पढ़ें सभी समाचार

Pahado Ki Goonj
प्रधानमंत्री मोदी जी आई आई टी दिल्ली में सवाल पूछने के बदले सुझाव मांग रहे थे । मेरा देश के पत्रकारों, सांसदों, अर्थ शास्त्री,  सभी विश्विद्यालय के में लेक्चर पिलाने वाले लोगों से आग्रह करना चाहते हैं। कि देश की तरक्की में सिर्फ ओर सिर्फ हमारे समाचार पत्र का संज्ञान लीजिए , डाक्टर की डिग्री बांटिए देश के विकास की दौड़ में देश को और यहां निवास करते हुए जलालत की जिंदगी में जीने वाले आखरी व्यक्ति को सुखी समृद्ध  बनाने हेतु देश का पहला अखबार है । कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है। सता से सवाल पूछना हमारा अधिकार है। इससे बंचित करने का काम करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अच्छे संकेत नहीं है नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी है देश में एक मात्र नेता श्री राहुल गांधी है जो सवाल पूछ कर अखबारों को रोजगार दे रहे हैं। 
आप हमारे विकास के लिए समाचार पत्र को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने में देश हित में सहयोग कीजिए।
आगे पढ़ें
जमीन खरीद-फरोख्त में लाखों की धोखाधड़ी
देहरादून। रायपुर थाना  क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रायपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने डांडा लाखोंड क्षेत्र में गोल्डन फॉरेस्ट से संबंधित जमीन को अपनी जमीन बताकर सौदा किया। साथ ही 35 लाख रुपये ले लिए।
सहस्त्रधारा रोड निवासी वीर सिंह ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में दलाली का काम करने वाले प्रवीण नौटियाल के माध्यम से संबंधित जमीन के बारे में जानकारी मिली थी। आरोपी विनीत कुकरेती ने डांडा लंखोड में करीब 1910 वर्गमीटर जमीन को अपनी बताते हुए उसे बेचने की बात कही थी। इसके बाद बातचीत के बाद 19 जनवरी 2026 को जमीन का अनुबंध किया गया।
अनुबंध के समय उन्होंने 35 लाख रुपये आरोपी को दे दिए थे। बाकी रकम जमीन के दस्तावेजों की जांच के बाद देने की बात तय हुई। बाद में अधिवक्ता के माध्यम से जमीन की जांच-पड़ताल कराई गई तो पीड़ित के मुताबिक जमीन गोल्डन फॉरेस्ट से संबंधित होने की जानकारी सामने आई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित जमीन राजस्व अभिलेखों में गोल्डन फॉरेस्ट के नाम दर्ज है। साथ ही जमीन उत्तराखंड आबकारी विभाग के पास गिरवी रखे जाने और विभाग की करीब 1.31 करोड़ रुपये की देनदारी होने का भी उल्लेख किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जमीन के संबंध में आबकारी विभाग की एनओसी भी आरोपी के पास नहीं थी।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, जमीन की मौके पर सीमांकन की स्थिति भी स्पष्ट नहीं थी। जब उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य शुरू कराया तो नगर निगम की टीम वहां पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि आरोपी ने फोन नहीं उठाया। बाद में पैसे वापस करने से भी इनकार कर दिया। थाना रायपुर प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी विनीत कुकरेती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही मामले की जांच उपनिरीक्षक दीपक देवाड़ी को सौंपी गई है। मुकदमे में जमीन से जुड़े विवाद और 35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी को लेकर जांच की जा रही है।
आगे पढ़ें
रिटायरमैंट के बाद नशे का आदि बने पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या
मसूरी। शनिवार को कंपनी गार्डन क्षेत्र में एक 41 वर्षीय पूर्व सैनिक ने आत्महत्या कर ली। मौके  पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मसूरी कोतवाल देवेंद्र चैहान ने बताया कि, शनिवार को भारत सिंह रावत पुत्र शेर सिंह रावत ने कोतवाली मसूरी में सूचना दी कि उनके साले (पत्नी का भाई) नवांग त्सेरिंग पुत्र लोबसांग, निवासी कंपनी गार्डन मसूरी ने अपने किराए के मकान के बाहर आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और चीता मोबाइल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फील्ड यूनिट को भी जांच के लिए बुलाया। मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सके। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया, जहां पंचायतनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गयी। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि नवांग त्सेरिंग पिछले कुछ समय से कंपनी गार्डन क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक वह करीब तीन साल पहले सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। उसके भाई तेनजिंग रेबियल और जीजा भारत सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि वो नशे का आदी था और मानसिक तनाव से भी जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार, इससे पहले भी वह दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था.घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों और परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले नवांग की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं। और उसके हालिया व्यवहार में कोई बदलाव आया था या नहीं। फिलहाल पुलिस ने मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।
आगे पढ़ेंभाजपा की  बैठक में सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
देहरादून। भाजपा की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चैक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन में शुरू हुई। बैठक में गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए हैं। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है। संगठन को लगातार मजबूत करने के लिए इस तरह की बैठकें महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन और सरकार मिलकर जनता के हित में काम कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर लगातार काम किया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। संगठन के पदाधिकारियों से संवाद के जरिए जमीनी स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं और सुझावों को भी समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों से सीधे संवाद कर संगठन की स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा का संगठन लगातार विस्तार और मजबूती की दिशा में काम कर रहा है। मंडल और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने और सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी।
बैठक में गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से पहुंचे जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, पार्टी की गतिविधियों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। भाजपा नेतृत्व की ओर से लगातार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हो रही यह बैठक आगामी दिनों में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
आगे पढ़ें
बंद घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर  गिरफ्तार

हरिद्वार। दो बंद घरों में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुराये गये जेवरात बेचकर कमाये गये पांच लाख रूपये, दस्तावेज व घटना में प्रयुक्त टैंपो बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 4 अगस्त को कोतवाली रानीपुर में टिहरी विस्थापित कालोनी निवासी दो लोगों ने तहरीर देकर बताया गया था कि 29 जुलाई को उनके तथा उनकेे बगल के मकान में अज्ञात चोरों द्वारा रात को जेवरात व नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा जब घटनास्थल के आसकृपास के सीसी कैमरे खंगाले गये तो उसमेें घटना में शामिल एक टैंपो नजर आया। जिससे आरोपी घटना को अन्जाम देकर फरार हो गये, पुलिस टीमो द्वारा उक्त टैम्पो एवं अपराधियो की तलाश हेतु सीआईयू के साथ मिलकर जनपद एवं जनपद से बाहर भी दबिशें देकर वाहन चोरो की तलाश शुरु की। लगातार प्रयासों के पश्चात पुलिस टीम ने घटना में शामिल टैम्पो के हरिद्वार में बीएचईएल की ओर आने की सूचना मिलने पर चैकिंग शुरू की। इस दौरान बीएचईएल स्टेडियम के पास सुरेश्वरी देवी मन्दिर को जाने वाले तिराहे से एक नीले रंग का टैम्पू सहित एक संदिग्ध आरोपी अक्षय उर्फ गोलू पुत्र होशियार सिंह निवासी टांडा माईदास थाना नगीना जिला बिजनौर उ.प्र. को दबोचकर उनके कब्जे से मृतक स्व. राजेन्द्र पाल नाम का पुलिस कार्ड बरामद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त उक्त टैम्पो को कब्जे में लेकर जब्त किया गया। पकडे गये संदिग्ध आरोपी अक्षय ने पूछताछ पर बताया कि सोनू सैनी व सोनू शर्मा नामक व्यक्ति उसके दोस्त है, जिनके साथ मिलकर उसने दिनांक 29 जुलाई को टिहरी विस्थापित कालोनी में टैम्पू में जाकर दो घरों के ताले तोडकर वहाँ से ज्वैलरी व सामान चोरी किया था, जिसमें राजेन्द्र पाल नामक व्यक्ति का पुलिस कार्ड मैने अपने पास रख लिया था, मै चण्डी चैक से ऋषिकेश तक टैम्पो चलाता हूँ, तो कभीकृकभी पुलिस रोकती है, तो मैने यह पुलिस कार्ड अपने पास रख लिया था, मेरे साथी सोनू सैनी व सोनू शर्मा ज्वैलरी बेचने बिजनौर गये थे, और आज हरिद्वार आये है, तथा रावली महदूद निकट डैन्सो चैक के पास स्थित मेरे कमरे में रूके है, और मै अपना हिस्सा लेने जा रहा था। पुलिस टीमो ने पकडे गये आरोपी अक्षय उर्फ गोलू की निशांदेही पर रावली महदूद निकट डेन्सो चैक के पास एटीएम के सामने वाली गली में स्थित मकान से 2 अन्य आरोपियो सोनू सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी टीबडी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उ.प्र. व सोनू शर्मा पुत्र रोहताश शर्मा निवासी धामपुर जयत्रा थाना धामपुर जिला बिजनौर उ.प्र. हाल निवासी शिवनगर जयन्तीपुर रोड सीमापुर ब्रहमपुरी थाना कटघर जिला मुरादाबाद उ.प्र. को दबोचकर उनके कब्जे से 5 लाख रूपये नगदी, राजेन्द्र पाल का पैन कार्ड, आधार कार्ड की बरामदगी की गयी। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
आगे पढ़ेंमुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से किया भुगतान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेे समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 9 लाख 87 हजार 17 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को कुल 146 करोड़ 32 लाख 50 हजार की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया।
शनिवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 9लाख 87 हजार 17 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को कुल 146 करोड़ 32 लाख 50 हजार की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। यह भुगतान जुलाई माह 2026 की पेंशन का किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरण किया जा रहा है, जिससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज का कमजोर वर्ग, सरकार के परिवार का हिस्सा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि पेंशन के लिए किसी बुजुर्ग माताकृपिता, विधवा बहन या दिव्यांग भाई को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। हमारा संकल्प प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक, समय पर और बिना किसी परेशानी के उसका अधिकार पहुँचाना है। समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा माह जुलाई-2026 की पेंशन किश्त का भुगतान किया गया है। इस माह विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9लाख 87 हजार 17 लाभार्थियों को पेंशन धनराशि का भुगतान किया गया। उक्त लाभार्थियों में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय सामजिक सहायता कार्यक्रम के 2.15 लाख पेंशनर भी सम्मिलित हैं जिन्हें वर्तमान में स्पर्श नामक नवीन प्रणाली से भुगतान किया जा रहा है। गौरतलब है कि जुलाई 2026 में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत कुल 9,87,017 लाभार्थियों को पेंशन का लाभ दिया गया। इसके लिए कुल 146.32 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई। इसके अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन के कुल 6,15,628 लाभार्थियों को 1,500 रुपये प्रतिमाह की दर से 92.34 करोड़ रुपये की पेंशन वितरित की गई। वहीं विधवा पेंशन के 2,36,983 लाभार्थियों को 1,500 रुपये प्रतिमाह की दर से 35.54 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई। दिव्यांग पेंशन के 89,128 लाभार्थियों को 1,500 रुपये की दर से 13.36 करोड़ रुपये, किसान पेंशन के 27,288 लाभार्थियों को 1,200 रुपये की दर से 3.2 करोड़ रुपये तथा परित्यक्ता पेंशन के 8,284 लाभार्थियों को 1,200 रुपये की दर से 99.408 लाख रुपये वितरित किए गए। इसके अलावा भरणकृपोषण अनुदान के 7,383 लाभार्थियों को 700 रुपये की दर से 51.68 लाख रुपये, तीलू रौतेली पेंशन के 2,196 लाभार्थियों को 1,200 रुपये की दर से 26.35 लाख रुपये तथा बौना पेंशन के 127 लाभार्थियों को 1,200 रुपये की दर से 1.524 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई। इस अवसर पर सचिव समाज कल्याण श्रीधर बाबू अद्दांकी, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया, अपर सचिव सुन्दरलाल सेमवाल, निदेशक संजय कुमार, अपर निदेशक योगेंद्र रावत, संयुक्त निदेशक जी.आर नौटियाल, गोवर्धन सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
आगे पढ़ेंस्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरीः डीएम


देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मण चैक एवं कांवली रोड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
शनिवार को यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मण चैक एवं कांवली रोड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चैहान ने प्रतिभाग करते हुए स्वयं स्वच्छता अभियान का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशाकृनिर्देश दिए। अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वेस्ट वॉरियर्स संस्था सहित विभिन्न संस्थाओं के अधिकारीकृकर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान में 100 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने संबंधित अधिकारियों एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान चिन्हित स्थलों पर समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही कूड़ा उठान एवं उसके वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि केवल अभियान के दौरान सफाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि चिन्हित क्षेत्रों में नियमित निगरानी एवं निरंतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित किए जाएं तथा स्थानीय नागरिकों को भी इन अभियानों से जोड़ते हुए स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के मध्य बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि आमजन की सक्रिय सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, प्रतिष्ठान एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने की दिशा में भी प्रभावी कार्रवाई एवं जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही इसके उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए संबंधित विभागों एवं संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस दिशा में निरंतर अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीमा डुंगराकोटी ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन एवं नैतिक दायित्व का हिस्सा बनाकर ही हम अपने घर, मोहल्ले, शहर एवं राज्य को स्वच्छ रख सकते हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते हुए सफाई कार्य किया गया तथा चिन्हित स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम, तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव, वेस्ट वॉरियर्स संस्था से नवीन सडाना सहित जिला प्रशासन, नगर निगम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं विभिन्न संस्थाओं के अधिकारीकृकर्मचारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आगे पढ़ेंभाजपा में शामिल होते ही भ्रष्टाचारी भी देवता स्वरूप हो जाते हैः कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
हल्द्वानी। रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला किया। करीब 47 मिनट के भाषण में खरगे ने रोजगार, सरकारी भर्तियों, पेपर लीक, शिक्षा, कानून व्यवस्था, महंगाई, धार्मिक आस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग झुकेंगे नहीं। अगर झुकेंगे तो देश को आगे बढ़ाने के लिए।
खरगे ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने पर हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। आज स्थिति यह है कि लाखों युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में करीब 30 लाख पद रिक्त हैं, लेकिन उन्हें भरा नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो बिना सिफारिश और बिना पैसे के युवाओं को नौकरी देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया। कहा कि जब भर्ती होती है तो पैसा बोलता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों के आंदोलनों का जिक्र करते हुए सरकार पर दमन का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस युवाओं और छात्रों के हित में संघर्ष करती रहेगी।खरगे ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को भाजपा के नेता पहले कठघरे में खड़ा करते हैं, बाद में उन्हें ही गले लगा लेते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेताओं को वॉशिंग मशीन में डालकर साफ कर दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ती रही है और आगे भी जनता के पैसे को जनता तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भगवान और आस्था के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आस्था के नाम पर भ्रष्टाचार और चोरी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने केदारनाथ और बदरीनाथ से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए सरकार को घेरा। कहा कि कांग्रेस सरकार की गलतियां जनता के सामने रख रही है और सवाल पूछती रहेगी।खरगे ने उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से लिए गए टैक्स के पैसे का इस्तेमाल सरकार अपने प्रचार में कर रही है। ई-20 पेट्रोल को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि इससे जनता पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
उन्होंने उत्तराखंड में स्कूलों के बंद होने और शिक्षकों की कमी को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि जब स्कूल बंद होंगे और शिक्षकों की भर्ती नहीं होगी तो गरीब परिवारों के बच्चे कहां पढ़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां गरीबों के हित में नहीं हैं। कांग्रेस ने हमेशा गरीबों के हित में काम किया है और आगे भी करेगी।खरगे ने उत्तराखंड के वैज्ञानिक और तकनीकी योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के लोगों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने रवि टम्टा का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने अपनी प्रतिभा और संसाधनों से जहाज तक बनाया है। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।खरगे ने कहा कि कांग्रेस के पास देश और युवाओं के भविष्य को लेकर स्पष्ट विजन है। उन्होंने जनता से कांग्रेस का साथ देने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्ता मिलने पर रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान और हर परिवार को उपचार उपलब्ध कराना है।85 वर्षीय खरगे ने अपने उम्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वह युवाओं की तरह दौड़ नहीं सकते, लेकिन जनता का हाथ पकड़कर उसके साथ आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने लोगों से नफरत की राजनीति करने वालों को सत्ता से हटाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
आगे पढ़ें
नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
बागेश्वर। शनिवार सुबह  नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला कपकोट ब्लॉक मुख्यालय के समीप नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 में खीरगंगा नदी किनारे का है। यहंा आज सुबह एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जालेख निवासी 48 वर्षीय तारा सिंह कोरंगा पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार मोहन सिंह कोरंगा के रूप में हुई है। तारा सिंह वर्तमान में गडेरा क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य थे।
जानकारी के अनुसार तारा सिंह का परिवार जालेख गांव में रहता है, जबकि वह खीरगंगा नदी किनारे स्थित अपने आवास में अकेले रहते थे। सुबह पड़ोस में रहने वाली करीब तीन वर्षीय बच्ची सोनी बरामदे में मुंह धोने के लिए पहुंची। इसी दौरान उसकी नजर तारा सिंह पर पड़ी। बच्ची ने घर जाकर अपनी मां को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद आसपास के लोगों को घटना का पता चला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तारा सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बताया जा रहा है कि तारा सिंह अपने परिवार में इकलौते बेटे थे। परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। एक बेटी का विवाह हो चुका है। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आगे पढ़ें
पुलिस को प्रदेश सरकार के एजेन्ट रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने दिया धरना


हल्द्वानी। पुलिस प्रशासन पर प्रदेश सरकार की एजेन्ट के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष की सभा में  आ रही बसों को पुलिस जगह-जगह रोक रही है।
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वे कार्यालय के अंदर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से हल्द्वानी आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह रोका जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने से रोकने की कोशिश की जा रही है। धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाये। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहा है. कांग्रेस के कार्यक्रम को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने कहा लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे लोगों को इस तरह रोकना उचित नहीं है। एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के धरने के चलते पुलिस-प्रशासन के सामने भी स्थिति को संभालने की चुनौती बनी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बसों को रोके जाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए तत्काल उन्हें कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति देने की मांग की है। फिलहाल कांग्रेस के धरने से हल्द्वानी में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन कांग्रेस के आरोपों पर क्या सफाई देता है। कार्यक्रम में आने वाले कार्यकर्ताओं की आवाजाही को लेकर क्या व्यवस्था की जाती है। यह देखने वाली बात होगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने सामाजिक न्याय, जनकल्याणकारी योजनाओं और समावेशी विकास पर दिया जोर

– केंद्र सरकार अनुसूचित जाति, ओबीसी, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : श्री रामदास अठावले

– जन धन, मुद्रा, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला जैसी प्रमुख योजनाओं से करोड़ों नागरिक लाभान्वित हुए : श्री रामदास अठावले

– प्रश्नपत्र लीक मामलों में कड़ी कार्रवाई तथा सभी राजनीतिक दलों से संसद के शांतिपूर्ण एवं सुचारु संचालन की अपील : श्री रामदास अठावले

– मोदी सरकार के 12 वर्षों में अभूतपूर्व निर्णय लिए गए : श्री रामदास आठवले

– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेरे अच्छे मित्र हैं, उनके नेतृत्व में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है : श्री रामदास आठवले

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे। उन्होंने बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार की सामाजिक न्याय, समावेशी विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न पहलों की जानकारी दी।

श्री अठावले ने कहा कि भारत सरकार विभिन्न प्रमुख योजनाओं एवं नीतिगत पहलों के माध्यम से सामाजिक न्याय, समावेशी विकास तथा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

श्री अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देशभर में करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। उन्होंने जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत देशभर में 58.30 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें उत्तराखंड में 40.91 लाख खाते शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत देशभर में 58.31 करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत किए गए हैं, जबकि उत्तराखंड में 36.87 लाख लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी प्रमुख योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अठावले ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देशभर में 12.17 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए 790 केंद्रों की स्थापना, वृद्धाश्रमों को सहयोग, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा एमएसएमई एवं युवा उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने के सरकार के प्रयासों का भी उल्लेख किया। युवाओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सामाजिक न्याय एवं आरक्षण पर श्री अठावले ने कहा कि आरक्षण संविधान प्रदत्त व्यवस्था है तथा इसका विरोध संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की परिकल्पना अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग को भी आरक्षण का लाभ दिलाने की थी, हालांकि उस समय यह संभव नहीं हो पाया। प्रस्तावित जातीय जनगणना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न समुदायों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन करने तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण पर श्री अठावले ने कहा कि महिला आरक्षण की पहल लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी को और सुदृढ़ करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परिसीमन की प्रक्रिया व्यापक राजनीतिक सहमति के साथ आगे बढ़ेगी।

प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर श्री अठावले ने कहा कि सरकार ने प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़ा कानून बनाया है, जिसके तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने समाज से भी ऐसे तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करने का आह्वान किया।

मानसून सत्र का उल्लेख करते हुए श्री अठावले ने सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रहित में संसद के सुचारु संचालन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को अपना अच्छा मित्र बताते हुए उनके नेतृत्व में राज्य में संचालित विकास कार्यों की सराहना की।
आगे पढ़ें

*हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम*

*मुख्य बाजारों और शॉपिंग मॉल में लगेगी तिरंगा प्रदर्शनी, हर विधानसभा क्षेत्र में निकलेगी तिरंगा रैली*

*सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों में तिरंगा थीम पर होगी आकर्षक विद्युत सज्जा*

*देहरादून, 08 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद देहरादून में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से जोड़ने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र उत्सव के रूप में भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपदवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और एकजुटता की भावना को अभिव्यक्त करने का अवसर भी है। उन्होंने जनपदवासियों से पूरे उत्साह के साथ अभियान में भागीदारी कर राष्ट्र उत्सव ‘इंडिपेंडेंस डे’ को भव्य एवं यादगार बनाने का आह्वान किया।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में तिरंगा थीम पर रंगोली सहित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही मुख्य बाजारों एवं प्रमुख शॉपिंग मॉल में तिरंगा प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ा जा सके और स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह का वातावरण तैयार किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर पर्यटन विभाग द्वारा 9 अगस्त को तिरंगा साइकिल रैली एवं तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैलियों के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जनपद के सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को तिरंगा थीम पर आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। इससे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का माहौल और अधिक जीवंत एवं आकर्षक बनेगा।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं तथा देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें। सामूहिक सहभागिता से स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को एकता, गौरव और देशभक्ति के उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया जाएगा।

आगे पढ़ें

15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो गैस आपूर्ति पर पड़ सकता है असर
जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। जिन उपभोक्ताओं ने 15 अगस्त तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई, उन्हें आगे गैस सिलेंडर की आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी कराने की अपील की है।
गैस कंपनियों के अनुसार, ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर संबंधित कनेक्शन को निष्क्रिय श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू श्रेणी के तहत मिलने वाले लाभ प्रभावित हो सकते हैं और उन्हें नियमानुसार व्यावसायिक श्रेणी के सिलेंडर की दरों के अनुसार शुल्क देना पड़ सकता है।
घरेलू गैस कनेक्शनों का आधार आधारित सत्यापन किए जाने का उद्देश्य गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाना तथा फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान करना है। इसके साथ ही वास्तविक उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड अपडेट करने और सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। पीएनजी और एलपीजी दोनों प्रकार के कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं का डाटा भी इस प्रक्रिया के माध्यम से बेहतर तरीके से चिन्हित किया जा सकेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी, गैस एजेंसी संचालकों और गैस कंपनियों के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लें।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा कई गैस कंपनियों द्वारा अपने मोबाइल ऐप और अधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। घर-घर सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी कर्मियों के माध्यम से भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि 15 अगस्त की अंतिम तिथि से पहले ई-केवाईसी अवश्य करा लें, ताकि भविष्य में गैस आपूर्ति से संबंधित किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

आगे पढ़ें

देश पत्रकार, सांसद, अर्थ शास्त्री, विश्व विद्यालय शोधार्थी यू जी सी,पहाड़ों की गूंज हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पर शोध कर देश का विकास कीजिए।

 

Next Post

राजकीय जूनियर शिक्षक संघ की नई जिला कार्यकारिणी गठित ।

राजकीय जूनियर शिक्षक संघ की नई जिला कार्यकारिणी गठित । उत्तरकाशी। बड़कोट ।   उत्तराखंड राजकीय जूनियर शिक्षक संघ, जनपद उत्तरकाशी का शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं 12वां त्रिवार्षिक अधिवेशन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में आयोजित किया गया। अधिवेशन में शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार […]

You May Like