स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने देश एवं प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी और राजभवन में ध्वजा रोहण किया

Pahado Ki Goonj

 

*‘‘स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने देश एवं प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं।’’*
*’’स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को याद करने के साथ-साथ देश एवं प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाने की प्रेरणा देता है स्वतंत्रता दिवस‘‘ – राज्यपाल*

*राजभवन देहरादून 14 अगस्त, 2023*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देश एवं प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम के ज्ञात व अज्ञात गौरव सेनानियों को याद करते हुए कहा कि उनके त्याग व बलिदान से ही स्वतंत्र भारत का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी एवं सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि “आजादी के अमृत महोत्सव” और अमृतकाल में देश की प्रगति और विकास हेतु प्रत्येक देशवासी में जो उत्साह और उमंग दिख रही है वह अपने आप में अलग है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ”इस मौक़े पर हम सभी संकल्प लें कि देश एवं प्रदेश की प्रगति एवं विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें और यही प्रयास आजादी के नायकों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राज्यपाल ने कहा कि भारत ने आजादी के इन 76 वर्षों में सभी चुनौतियों का सामना मजबूती से किया है, और भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। इस उपलब्धि को प्राप्त करने की दिशा में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति की है, आज हमारे विश्वस्तरीय नेशनल और स्टेट हाइवे, गंतव्यों की दूरी कम करने के साथ-साथ कनेक्टिविटी को भी बढ़ा रहे हैं, साथ ही हमारी सप्लाई चैन के नेटवर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत वैश्विक केंद्र बन रहा है, सैन्य एवं रक्षा विनिर्माण में भारत तेजी से उभर रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लिया है, आने वाले अमृतकाल के 24 वर्षों में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमारे कुछ उत्तरदायित्व हैं और आने वाली पीढ़ी के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां भी हैं। भारत ने हमेशा ही सतत विकास का समर्थन किया है, विकसित राष्ट्र की अपनी यात्रा में हम भविष्य की पीढ़ी के लिए आवश्यकताओं से समझौता किये बिना वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरा करने में विश्वास रखते हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है, भारत ने तो हमेशा ही प्रकृति को देवताओं के समान आदर दिया है, जी-20 सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य की थीम और ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’’ के ध्येय वाक्य के माध्यम से हमने समूचे विश्व को संदेश दिया है कि हमारे उपनिषद, वेद और प्राचीन साहित्य ज्ञान के भंडार हैं।

राज्यपाल ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद देवभूमि उत्तराखण्ड भी मजबूत इरादों से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उत्तराखण्ड ने जी-20 के 03 सम्मेलनों का सफलतापूर्वक आयोजन कर देवभूमि की एक अलग पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा और कांवड़ यात्रा का सफल संचालन के साथ ही यहां इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रेल मार्गों के निर्माण से भविष्य में यात्रा और भी सुगम एवं सुविधाजनक किए जाने हेतु निरंतर कार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि अपने वीर शहीदों की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए यहां पांचवें धाम के रूप में भव्य और देशभक्ति से ओत-प्रोत सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पहाड़ में ही विभिन्न स्वरोज़गार योजनाओं के जरिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि पलायन की समस्या को रोका जा सके। राज्यपाल ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि, जैविक खेती, औद्यानिकी को मज़बूती देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि नई तकनीकों, एआई, स्पेस, साइबर, क्वांटम, रोबोटिक्स में अनंत संभावनाएं हैं। हमें इन क्षेत्रों में अपनी पहुंच को और मजबूत करने के प्रयास करने होंगे। राज्यपाल ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी हमारी मातृशक्ति, राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें राज्य में संतुलित विकास तथा राष्ट्र निर्माण के लिए महिलाओं और युवाओं की क्षमता, कौशल वृद्धि पर विशेष ध्यान केंद्रित करना है।

*राजभवन देहरादून 14 अगस्त, 2023*

सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने प्रदेश में हो रही लगातार भारी वर्षा में लोगों की कुशलता के लिए भी प्रार्थना की। उत्तराखण्ड में लगातार हो रही भारी बारिश के संबंध में राज्यपाल ने दूरभाष पर सचिव आपदा प्रबंधन, आईएमडी के निदेशक और जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल और चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को इस दौरान लोगों की सहायता हेतु पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश भी दिए हैं।

राज्यपाल ने कहा कि भारी वर्षा के कारण उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से जान-माल के नुकसान की भी सूचनाएं आ रही हैं। उन्होंने इस आपदा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा की इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्य का आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ व जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।
आगे पढ़ें 

*राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में किया ध्वजारोहण।*

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर देश एवं प्रदेशवासियों को राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं।*

*राज्यपाल ने किया नंदा पत्रिका का विमोचन।*

*राजभवन देहरादून 15 अगस्त, 2023*

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके त्याग, बलिदान, शौर्य और संघर्ष के बल पर हमें आजादी प्राप्त हुई है। उन्होंने सीमा पर तैनात वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि उनके कारण ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

राज्यपाल ने कहा कि भारत ने इन 76 वर्षों में सभी चुनौतियों का सामना मजबूती से किया है। भारत विश्व में पाचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही तीसरे पायदान में पहुंच जायेगा। भारत ने इंफास्ट्रक्चर, मैन्यूफेक्चरिंग और सप्लाई चेन, सैन्य तथा रक्षा विर्निर्माण के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। उन्होंने कहा कि भारत ने मिशन चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक लांच किया जो अंतरिक्ष के क्षेत्र में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अमृतकाल में हमें अपने लक्ष्य निर्धारित कर उस ओर अपनी पूर्ण क्षमता के साथ आगे बढ़ना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड प्रगति की ओर निरंतर अग्रसर है। उत्तराखण्ड सुगम रोड़ कनेक्टिविटि, विशाल रेल परियोजनाओं, हवाई कनेक्टिविटि और रोपवे कनेक्टिविटि के क्षेत्र में प्रगति कर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। यहां चारधाम और कांवड़ यात्रा के सफल संचालन होने के साथ-साथ भविष्य में यात्रा को और सुगम और सुविधाजनक बनाने हेतु निरंतर कार्य गतिमान है। हमारे वीर जवानों की स्मृतियों को हमेशा जीवित रखने हेतु भव्य सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है। विभिन्न रोजगार योजनाओं के जरिये उत्तराखण्ड में युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करने का भी कार्य जारी है।

राज्यपाल ने कहा कि आज प्रत्येक भारतीय को संकल्प लेना चाहिए कि हमें गुलामी की मानसिकता का त्याग करते हुए अपने आत्म मूल्य (सेल्फ वर्थ) को अवश्य पहचानना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने का संकल्प लेना होगा जिसमें प्रत्येक भारतीय का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। वर्ष 2047 के विकसित राष्ट्र और विश्वगुरू भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हर एक नागरिक को अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को समझना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने भी 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है, इसमें प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों, एआई, स्पेस, साइबर, क्वांटम आदि के क्षेत्र में आने वाले समय में बहुत अधिक संभावनाएं हैं इस दिशा में हमें अपनी पहुंच को और मजबूत करने की जरूरत है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन से प्रकाशित होने वाले त्रैमासिक पत्रिका ‘नंदा’ का विमोचन किया। राज्यपाल की प्रेरणा एवं उनके संरक्षण में राजभवन से प्रकाशित होने वाली नंदा पत्रिका के संयुक्तांक (माह जनवरी से जून, 2023) मानसखण्ड मंदिर माला पर केन्द्रित है। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल  रविनाथ रामन, विधि परामर्शी  अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, एडीसी अमित श्रीवास्तव, मेजर तरुण कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महावीर सिंह एवं डॉ. ए.के.सिंह सहित राजभवन में तैनात अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें 

 

*राजभवन देहरादून 15 अगस्त, 2023*

                      स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस स्वल्पाहार कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रीगणों, सांसदगणों, विधायकगणों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
   
                                                                          

Next Post

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया

देहरादून दिनांक 15 अगस्त 2023, 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कलेक्ट्रेट  परिसर में ध्वजारोहण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के उपरान्त जिलाधिकारी ने रेंजर्स ग्राउण्ड में वृक्षारोपण किया। वहीं जनपद के समस्त क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिस के अवसर […]

You May Like