3 दिन और जारी रहेगा बारिश और बर्फबारी का कहर सीएम ने कहा, नुकसान के आकलन पर किसानों को दिया जाएगा मुआवजा

Pahado Ki Goonj
देहरादून। उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत का अभी अंत होता नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अभी 4 अप्रैल तक प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी तथा ओलावृष्टि की संभावना है। बीते 4 दिनों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और बर्फबारी के कारण जहां किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है वहीं फल और सब्जी की फसल भी चौपट हो गई है। चार धाम यात्रा की तैयारियों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कृषि और आपदा प्रबंधन विभाग से हालिया स्थिति पर रिपोर्ट मांगी गई है तथा सभी जिलाधिकारियों से नुकसान का आकलन करने को कहा गया है।
राज्य में हो रही बेमौसम बारिश और बर्फबारी के कारण जहां पहाड़ों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है वही मैदानी क्षेत्रों में कृषि और बागवानी को भारी नुकसान हुआ है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सभी चारों धामों में बर्फबारी के कारण यहां चल रही यात्रा की तैयारियां लगभग ठप हो चुकी हैं। केदारनाथ का पैदल मार्ग बर्फ से ढका हुआ है खास बात यह है कि जितनी बर्फ हटाई जाती है उससे कई गुना ज्यादा बर्फ हर रोज जमा हो जाती है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बीते कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है तथा कई फीट बर्फ जमा हो चुकी है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी अगर सच होती है तो अभी तीनकृचार दिन बर्फबारी होने से हालात और अधिक बिगड़ सकते हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में भीषण सर्दी के कारण यहां चल रहे काम लगभग ठप हो चुके हैं। जबकि अभी बहुत सारे काम होने बाकी हैं तथा यात्रा शुरू होने में अब महज 23-24 दिन ही शेष बचे हैं।
भारी बारिश और बर्फबारी के कारण पूरे प्रदेश में शीतलहर से लोग परेशान हैं। गेहूं तथा सरसों की फसलें बर्बाद हो गई है वहीं आम और लीची का बौर काला पड़ने लगा है। नदी नाले उफान पर है तो पहाड़ों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ है। रामनगर ढोडा नाले में आए उफान में एक यात्री बस वह गई जिसमें सवार 27 लोगों की जान मुश्किल से बच सकी वहीं कालू सिद्ध के पास चार मजदूर नदी में फस गए जिन्हें बमुश्किल रेस्क्यू कर निकाला गया। बागेश्वर के रीमा में आसमानी बिजली से एक 10 वर्षीय लड़की घायल हो गई। इस आपदा का प्रभाव बिजली व पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है। उधर पिथौरागढ़ के ब्यास व दारमा में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। हरिद्वार, उधमसिंह नगर व नैनीताल में भारी बारिश व ओलावृष्टि से फसलें 50 फीसदी तक खराब हो चुकी हैं अगर आगे भी बारिश जारी रहती है तो यह नुकसान और अधिक बढ़ सकता है।

यात्रा मार्गों पर खुलेंगे 50 हेल्थ एटीएम
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चार धाम यात्रा मार्गों पर 50 स्वास्थ्य एटीएम खोले जाएंगे।
उनका कहना है कि इन एटीएम में कोई यात्री जरूरत पड़ने पर अपनी स्वास्थ्य जांच करा सकता है सामान्य जांच की व्यवस्था के अलावा डॉक्टरों की एक टीम द्वारा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
आगे पढ़ें 


फरार चल रहा पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तार
हरिद्वार। पटवारी और एई जेई भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल को एसआईटी ने नारसन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 4.25 लाख और दो ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं। जबकि अभ्यर्थियों को नकल वाले स्थान और परीक्षा केंद्र तक लाने ले जाने में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को नारसन से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी संजय धारीवाल पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हथकंडे अपना रहा था। आरोपी सरेंडर की कोशिश में था। लेकिन इससे पहले ही एसआईटी ने उसे धर दबोचा है।
आगे पढ़ें 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहंुल के खिलाफ मानहानि का वाद दायर
हरिद्वार।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। राहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार न्यायालय में मानहानि का वाद दायर हुआ है। वाद आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदौरिया की ओर से दायर किया गया है।
हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय शिव सिंह की अदालत में मानहानि के वाद को प्रकीर्ण वाद के रूप में स्वीकार करते हुए 12 अप्रैल को सुनवाई निर्धारित की है। कमल भदौरिया ने वाद में कहा कि आरएसएस देश में आपदा और कठिन से कठिन परिस्थितियों में आम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देता है। जिससे उनकी भावनाएं आरएसएस के साथ जुड़ी हैं।राहुल गांधी ने 9 जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र अंबाला में एक बयान में आरएसएस को 21वीं सदी का कौरव बताया था। यह भी कहा था कि आज के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं। हाथों में लाठियां लेते हैं। शाखा लगाते हैं। 2 से 3 सबसे अमीर अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं।कनखल के रुद्र विहार निवासी कमल ने वाद में कहा कि राहुल गांधी के बयान से आरएसएस के कार्यकर्ता होने के नाते वो आहत हुए हैं। राहुल गांधी के बयान को उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कृत्य बताते हुए हरिद्वार न्यायालय में वाद दायर किया है। वाद कमल भदौरिया के अधिवक्ता अरुण भदौरिया की ओर से दाखिल किया गया है।
आगे पढ़ें 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देर रात किया ऋषिकेश एम्स का निरीक्षण
देहरादून। उत्तराखण्ड दौरे पर आये केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया देर रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के अतिथि गृह पहुंचे जिसके बाद उन्होने एम्स ऋषिकेश का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमबीबीएस के छात्रों के साथ चर्चा करने के साथ ही इमरजेंसी और ट्रामा में भर्ती मरीजों का हाल जाना और एम्स की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में बात की।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया शुक्रवार देर रात गढ़वाल मंडल के भ्रमण के पश्चात सड़क मार्ग के जरिए एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे। अतिथि गृह में कुछ पल ठहरने के बाद वह रात में ही एम्स के निरीक्षण पर निकल गए। जहंा उन्होंने आधी रात को ही एम्स ऋषिकेश का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों से हाल जाना। जिसके बाद उन्होंने देर रात तक सभी व्यवस्थाओं का लिया जायजा। आधी रात में हॉस्टल मेस में एम्स ऋषिकेश के एमबीबीएस छात्रों के साथ चाय पर चर्चा की। इस मौके पर उनके साथ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, चिकित्सा अधीक्षक डा. संजीव मित्तल, डा. विनोद कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे। जिसके बाद वह आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। केंद्रीय मंत्री के साथ चल रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का शनिवार को कर्नाटक दौरा प्रस्तावित है। इसके चलते उन्हें दिल्ली पहुंचना था। देहरादून पहुंचने के बाद वो दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

आगे पढ़ें 

केदारनाथ धाम और गंगोत्री में हिमपात,तापमान गिरा


देहरादून। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को बदरीनाथ-केदारनाथ सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम में रात को हिमपात हुआ। गंगोत्री धाम में वर्षा हुई। शनिवार को भी केदारनाथ धाम और गंगोत्री सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान काफी नीचे आ गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेशभर में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। चोटियों पर हल्का हिमपात, निचले इलाकों में वर्षा-ओलावृष्टि होने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार बन रहे हैं। यह क्रम आगामी चार अप्रैल तक बना रह सकता है। ऐसे में तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

 
वाहन अनियंत्रित होकर दुसरे वाहन से टकराया,एक की मौत
हरिद्वार। शनिवार सुबह छह बजे नगला इमरती गांव के पास हुआ है। जिसमें हरियाणा के सोनीपत निवासी लोगों की कार आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में विक्की (27) , सुमित तथा योगेश (28) निवासी सोनीपत हरियाणा घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने योगेश 28 निवासी पानीपत को मृत घोषित कर दिया। क्रेन की मदद से वाहन को ट्रैफिक पुलिस लाइन भिजवाया गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिवार के लोगों को दी गई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
आगे पढ़ें
सड़क हादसें में एक की मौत,एक गंभीर
रुड़की। देर रात एक कार डिवाइडर से टकरा गयी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के पानीपत जिला निवासी तीन लोग स्विफ्ट कार से शुक्रवार की देर रात हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही इनकी कार मंगलौर हरिद्वार हाईवे पर खटका गांव के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वीभत्स हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में संजय (32) निवासी समालका, जिला पानीपत हरियाणा, विकास (35) निवासी खोजकीपुरा जिला पानीपत हरियाणा तथा दीपक निवासी पूटरा जिला पानीपत हरियाणा घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दीपक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आगे पढ़ें
बर्बरताःदहेज न लाने पर महिला की पिटाई,चुल्हे में सिर डालकर चेहरा जलाने का प्रयास
रुड़की। महिला ने पति पर दहेज में तीन लाख रुपये मांगने और मना करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने उसके साथ आप्रकृतिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया। महिला ने पति पर उसका सिर चूल्हे में डालकर चेहरा जलाने का भी आरोप लगाया है।
इससे महिला के चेहरे का कुछ हिस्सा झुलस गया। महिला ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें बताया कि उसकी शादी 17 दिसंबर 2022 को सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी।
स्वजन ने शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पति दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था। महिला के इन्कार करने पर उसकी पिटाई की गई। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ आप्रकृतिक संबंध बनाने के भी प्रयास किए।
यही नहीं 23 मार्च 2023 को पति ने उसका चेहरा जला दिया था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। मायके पक्ष के लोगों ने उसका इलाज कराया। इस संबंध में महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Next Post

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने मुलाकात की ,उत्तराखंड की जनता

राजभवन देहरादून,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अप्रैल माह में प्रारम्भ हो रही यात्रा की तैयारियों और सफल संचालन हेतु की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने श्री बद्रीनाथ […]

You May Like