03 से 05 मार्च तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव के प्रचार वाहन का राजभवन से राज्यपाल ने फ्लैग ऑफ किया

Pahado Ki Goonj

पहाड़ों की गूँज ने  जनता की परेशानी का  संज्ञान लेते हुए वसंतोत्सव के  3 दिवसीय  आयोजन के लिए  2013 से पहल करते हुए  श्री  राज्यपाल ने इसकी आवश्यकता  महसूस किया है और उसी के  फलस्वरूप आज तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है  राज्यपाल  जी  का  पहाड़ों की गूँज ukpkg.com  न्यूज  पोर्टल हार्दिक अभिनंदन करते हैं

राजभवन देहरादून में 03 से 05 मार्च तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 के विशेष प्रचार वाहन का गुरुवार को राजभवन से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने फ्लैग ऑफ किया। वसंतोत्सव के वृहद प्रचार-प्रसार के लिए फूलों से सुसज्जित यह वाहन पूरे देहरादून शहर में इस महोत्सव का प्रचार-प्रसार करेगा। यह प्रचार वाहन डोईवाला से सेलाकुई सहित संपूर्ण देहरादून शहर में भ्रमण कर पुष्प प्रदर्शनी हेतु लोगों को जानकारी देगा। राज्यपाल ने वसंतोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर यहां पर पुष्प प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं और अन्य कार्यक्रमों का आनंद लें। इस अवसर पर उद्यान निदेशक डॉ. एच.एस.बावेजा, संयुक्त निदेशक डॉ. रतन कुमार, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 का 03 मार्च को प्रातः 11.00 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) उद्घाटन करेंगे। 03 मार्च को दोपहर 1.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक तथा 04 व 05 मार्च को प्रातः 09 बजे से सायं 6.00 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी। 3 दिवसीय आयोजन में 16 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 62 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिये जाएंगे। इस प्रकार कुल 186 पुरस्कार निर्णायक मण्डल के निर्णय के उपरान्त दिनांक 05 मार्च, 2023 को विजेताओं को प्रदान किये जाएंगे। इस वर्ष प्रतियोगिता में पहली बार 04 नई श्रेणियां यथा-रूफटॉप गार्डनिंग, बोन्साई, टेरारियम एवं शहद सम्मिलित की गयी हैं। साथ ही अधिक से अधिक पुष्प उत्पादकों को पुरस्कृत करने के उद्देश्य से कट फ्लावर प्रतियोगिता के अन्तर्गत मात्र व्यक्तिगत एवं कृषकों की ही प्रतिभागिता सुनिश्चित की जायेगी।

इस वर्ष तिमरू (Zanthoxylum armatu) को विशेष डाक आवरण जारी किये जाने हेतु चयनित किया गया है। इस तीन दिवसीय आयोजन में राज्य के लगभग 30 विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, जिसमें उद्यान विभाग के अतिरिक्त विभिन्न शोध संस्थान/कृषि विश्वविद्यालय/बोर्ड/निगम आदि प्रमुख होंगे। इन विभागों/संस्थानों द्वारा आयोजन में अपना स्टॉल लगाकर अपने विभाग के जनोपयोगी कार्यक्रमों/तकनीकियों का उत्कृष्टता के आधार पर प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

आगे पढ़ें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरूवार को राजभवन से कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा ‘लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण’ विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित किया। राज्यपाल ने कहा कि भविष्य के भारत में हमारी बेटियों और मातृशक्ति को विकास के हर एक क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभानी है। विकसित भारत में नारी शक्ति की ही सबसे बड़ी हिस्सेदारी होगी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का नेतृत्व भारत के विकास में महत्वपूर्ण होने वाला है।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि ‘महिलाओं के विकास से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास’ एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है, जो महिलाओं के समान अधिकारों और अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए है। इस सिद्धांत का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही समाज और आर्थिक विकास में उनकी भूमिका को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति समानता, महिला सशक्तिकरण, समानता, सुशासन और समृद्धि के केन्द्र बिन्दु के रूप में हमारा नेतृत्व कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारा अमृतकाल का संकल्प ही है कि हमें विश्व अर्थव्यवस्थाओं के साथ एक नेतृत्वकर्ता के रूप में अवसर मिला है। हम शक्ति और समन्वय के साथ दुनिया के साथ कार्य कर रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। जी-20 का मंच, विश्व के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए, विश्व की आर्थिक स्थिरता को बढ़ाने के लिए, दुनिया की बड़ी अर्थ व्यवस्थाओं को एक साथ लाता है। भारत ने आर्थिक देशों के इस बड़े मंच पर नारी शक्ति को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के मुद्दे को जी-20 में प्राथमिकता दी है। राज्यपाल ने कहा कि यह कार्यशाला भी उसी दिशा में हमारी पूर्व तैयारी है और मातृशक्ति के नेतृत्व के साथ आने वाले विकसित भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। राज्यपाल ने कहा कि मातृशक्ति के बल पर, बेटियों की प्रतिभा के बल पर, हमारे राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल है।

आगे पढ़ें


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरूवार को पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से पिथौरागढ़ जिले के पूर्व सैनिकों से संबंधित समस्याओं के संबंध में वार्ता की। उन्होंने बताया कि ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक पिथौरागढ़ में चिकित्सक के कई पद रिक्त हैं। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों में नियुक्त चिकित्सकों को अतिरिक्त मानदेय व्यवस्था के लिए अनुरोध किया जिससे चिकित्सक दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हों। इसके अलावा उन्होंने पिथौरागढ़ जिले में लम्बित सैन्य संग्राहलय और सैन्य सभागार के निर्माण का अनुरोध भी किया। अध्यक्ष ने सैन्य छावनी पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों हेतु एक अलग से नई सीएसडी खोलने हेतु भी अनुरोध किया।

राज्यपाल ने इन सभी बिंदुओं पर सेना के अधिकारियों सहित शासन के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का हर संभव समाधान का प्रयास किया जायेगा।

आगे पढ़ें

राजभवन देहरादून में शुरू हो रहे वसंतोत्सव–2023 में आप सभी कवरेज हेतु सादर आमंत्रित हैं।
वसंतोत्सव का शुभारंभ *शुक्रवार 3 मार्च को प्रातः 11:00 बजे* माननीय राज्यपाल जी द्वारा किया जाएगा।

Next Post

हम उस संस्कृति के साधक हैं जहां पुरुष की परिकल्पना नारी के बिना अधूरी मानी जाती है; मुख्यमंत्री

LIVE: देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ एवं ‘महिला भागीदारी को प्रोत्साहन’ कार्यक्रम* https://youtube.com/live/Si9T-fffAH8?feature=share देहरादून, हम उस संस्कृति के साधक हैं जहां पुरुष की परिकल्पना नारी के बिना अधूरी मानी जाती है। हमारे यहां जहां एक ओर अर्धनारीश्वर की पूजा की जाती है वहीं दूसरी ओर मां […]

You May Like