भारी बर्फबारी से उत्तराखण्ड में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई गांव का संपर्क कटा

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारी बर्फबारी से पहाड़ से मैदान तक हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह नैनीताल, धनोल्टी, औली और चकराता में बर्फबारी से और भी ठंड बढ़ गई। वहीं सुबह हुई बर्फबारी के बाद से ही औली, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग बंद हो गए हैं।
चमोली और उत्तरकाशी में कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। उधर, पिथौरागढ़-घाट मोटर मार्ग दिल्ली बैंड के पास चट्टान गिरने से बंद हो गया है। मुनस्यारी-थल मार्ग भी बर्फबारी के कारण मार्ग बंद है। धानाचूली में बर्फबारी के चलते लोहाघाट-देवीधुरा मोटर मार्ग बंद होने से रोडवेज की 3 बसें रास्ते में फंस गई हैं।
पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार को मौसम में बदलाव हुआ है। तापमान में गिरावट आने से अचानक ठिठुरन बढ़ गई है।
गुरुवार से ही गढ़वाल और कुमाऊं में मौसम का मिजाज बिगड़ गया था। चमोली जिले में बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही जो कि शुक्रवार को भी जारी रही। गैरसैंण में भी शुक्रवार सुबह से बर्फबारी हुई। भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन एवं परिसर के आसपास करीब 6 फीट तक बर्फ पड़ी है। यहां पूरे क्षेत्र में चारों तरफ कोहरा छाया है।

Next Post

उक्रांद ने नियुक्त किए जिला प्रभारी, कार्यकारिणी का विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने अपनी केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कचहरी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने इसकी घोषणा की। बताया कि संगठन को मजबूती देने के लिए केंद्रीय पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। भट्ट ने […]

You May Like