राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

Pahado Ki Goonj

*राजभवन देहरादून 23 जनवरी, 2023*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को गढ़ी कैंट में उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति, देहरादून द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहीद मेजर दुर्गामल्ल के नाम पर जारी डाक टिकट का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में शहीद मेजर दुर्गामल्ल के जीवन पर आधारित, देश प्रेम से ओतप्रोत नाटक का मंचन किया गया। साथ ही उनकी जीवनी पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। राज्यपाल ने पार्क में स्थित शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उन्होंने वीर नारियों को भी सम्मानित किया।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि अमर शहीद मेजर दुर्गामल्ल की स्मृति में डाक टिकट विमोचन करना अपने आप में गौरव के क्षण हैं। यह भारत की गौरव की रक्षा के लिए नेपाली समुदाय के महान योगदान को प्रकट करता है। देश की एकता, अखंडता और रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करने का यह उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अल्प आयु में मेजर दुर्गामल्ल ने देश की रक्षा के लिए अपने सभी सुख, सुविधाओं को त्याग कर अग्रेंजों के विरूद्ध लड़ने का दृढ़ साहस दिखाया उसे हमेशा याद किया जायेगा। राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित उनका जीवन शौर्य, वीरता, साहस का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के कारण हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें उन महान सेनानियों को सदैव याद करना चाहिए, जिन्होंने विपरित परिस्थितियों में भी राष्ट्र प्रथम की भावना से अपने जीवन को जिया। मेजर दुर्गा मल्ल उन्हीं शहीदों में से एक रहे, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय सेना का गौरव बढ़ाने के साथ-साथ भारत की महान गोरखा सैन्य परम्परा का भी मान बढ़ाया। उन्होंने डाक टिकट विमोचन के अवसर पर नेपाली भाषा, गौर्खाली समुदाय के सभी लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक विनोद चमोली, उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, अध्यक्ष गौर्खाली सुधार सभा पी एस थापा, ले.ज (रि.) शक्ति गुरुंग, जीओसी सबएरिया मेजर जनरल संजीव खत्री सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

*राजभवन देहरादून 24 जनवरी, 2023*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि देश की प्रगति के लिए सुदृढ़ लोकतंत्र आवश्यक है और लोकतंत्र की सुदृढ़ता का आधार मतदाता है। मतदाता अपने विवेक के आधार पर निर्भीकता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना अमूल्य सक्रिय योगदान दें।

राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र का यह उत्सव संविधान द्वारा प्रदान की गई लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनआस्था का प्रतीक है जो प्रत्येक मतदाता को एक निष्पक्ष व प्रगतिशील सरकार के चयन का अधिकार देता है। मतदाताओं का भी उत्तरदायित्व है कि वे लोकतंत्र की प्रतिष्ठा एवं मर्यादाओं की रक्षा के लिए जाति, धर्म, भाषा, समुदाय अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

राज्यपाल ने कहा कि मतदान अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदान सबसे बड़ा दान है। मतदान करके लोग निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी करते है। मतदान से देश का लोकतंत्र और अधिक शक्ति सम्पन्न होता है। सभी जागरूक नागरिकों की यह भी नैतिक जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक वर्ष मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने में निर्वाचन आयोग को अपना सहयोग दें।

Next Post

विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 27 अप्रैल को खुलेंगे

राजमहल नरेंद्र नगर,उत्तराखंड चारधाम धाम यात्रा 2023 श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 27 अप्रैल को खुलेंगे। • राजमहल नरेंद्र नगर में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की घोषणा। नरेंद्र नगर/ ऋषिकेश: 26 जनवरी। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बृहस्पतिवार 27 अप्रैल को प्रात: 7 […]

You May Like