देहरादून , समग्र शिक्षा उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को आनंदित कर दिया।

रिंग रोड स्थित किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने स्वयं मौजूद रहकर दूर-दराज से आए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस अवसर पर उन्होंने दृष्टि दिव्यांग छात्रा ज्योति की पारंपरिक गीत की प्रस्तुति पर उसका विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ज्योति का समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। इस अवसर पर कई बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। शिक्षा के साथ साथ संस्कृतिक कला कार्यक्रम में भाग लेने से बच्चों में संस्कृति का ज्ञान बढ़ता है जो भविष्य में आगे बढ़ने के लिए उनकी की पहचान बनाने में काम आती है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- फर्जी इंटरनेट मीडिया पोस्ट निष्पक्ष चुनाव के लिए बन रहे चुनौती
Wed Dec 7 , 2022
नई दिल्ली, पीटीआइ। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि फर्जी इंटरनेट मीडिया पोस्ट से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रभावित हो सकता है। चुनाव प्रबंधन की देखरेख करने वाली ज्यादातर संस्थाओं के लिए यह साझा चुनौती है। जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबाक की अध्यक्षता में […]

You May Like
-
Jiitmani Painyuli editor pahadon ki goonj ने सोशल मीडिया को बढ़ावा दिलाने से हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है प्रतापनगर गजना की विश्व के 12 देश की बड़ी आबादी है फिर भौगोलिक आधार एवं जनभावनाओं के अनुरूप हो टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना : सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह
Pahado Ki Goonj August 4, 2026


