HTML tutorial
HTML tutorial

कारोबारी से हाथापाई मामले में दारोगा सस्पेंड जाने खबरें

Pahado Ki Goonj
रामनगर। रात में कोतवाली में फरियादी बनकर आए रिसॉर्ट व क्रशर कारोबारी के साथ एक कोतवाली के दारोगा ने हाथापाई कर दी। दारोगा की इस करतूत से क्रशर व खन्नन कारोबारियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपित को हटाने की मांग की। डीजीपी अशोक कुमार तक मामला पहुंचा तो दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया। हल्‍‍द्वानी सीओ को घटना की जांच सौंपी गई है।
रामनगर के मोहल्ला बंबाघेर निवासी व रिसॉर्ट एवं क्रशर मालिक ऋषि सचदेवा गुरुवार देर रात अपने दोस्त की तहरीर लेकर पहुंचे थे। कोतवाली पहुंचने पर दारोगा नीरज चैहान ने कारोबारी सचदेवा को कोतवाल अरुण सैनी के कक्ष में जाने से रोक दिया। उनके के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच दारोगा ने कारोबारी का गिरेबां पकड़कर सचदेवा के साथ हाथापाई कर दी।घटना से आक्रोशित अन्य कारोबारी रात में कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने दारोगा पर कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को भी क्रशर व रिसॉर्ट कारोबारी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल अरुण सैनी का घेराव करते हुए घटना को लेकर आक्रोश जताया। उधरए उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार को कारोबारी के साथ दारोगा द्वारा मारपीट करने की तहरीर उनके व्हाट्सअप में मिली।डीजीपी की ओर से एसएसपी नैनीताल को शुक्रवार को आरोपित दारोगा नीरज चैहान को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। एसएसपी नैनीताल ने तत्काल दारोगा को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। कोतवाल अरुण सैनी ने दारोगा को सस्पेंड करने की पुष्टि की है। सस्पेंड की कार्रवाई पर कारोबारी शांत हुए। कारोबारी ऋषि सचदेवा ने कहा कि पुलिस का यह व्यवहार ठीक नहीं है। उधरए डीजीपी ने इंटरनेट मीडिया में डाली पोस्ट में साफ कहा है कि पुलिस कर्मियों को हर बार लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा भी जाता है। उसके बाद भी ऐसी घटना आपत्तिजनक व बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। पुलिस कर्मियो को कहा है कि ऐसा कोई भी व्यवहार क्षम्य नहीं होगा जिससे पुलिस की छवि खराब होगी।
आगेपढें

नैनी.सैनी एयरपोर्ट से नियमित उड़ान को केन्द्र से हरी झंडी मिली
पिथौरागढ़। लंबे जद्दोजहद के बाद नैनी.सैनी एयरपोर्ट से नियमित उड़ान को केन्द्र से हरी झंडी मिल गई है। बॉर्डर इलाके के हवाई सेवा से जुड़ने पर संभावनाओं के कई दरवाजे एक साथ खुलने की उम्मीद है। केन्द्र ने नैनी.सैनी से उड़ान भरने का जिम्मा फ्लाई विंग एयरलाइंस को दिया है।
बेसुमार सौन्दर्य से लबरेज चाइना.नेपाल बॉर्डर पर बसा पिथौरागढ़ मुख्यधारा से कोसों दूर है। लंबा पहाड़ी सफर होने के कारण यहां विकास की बयार भी काफी देर से पहुंचती है। लेकिनए अब ये जिला सूबे का पहला ऐसा पहाड़ी जिला बनने जा रहा हैए जहां से नियमित उड़ान शुरू होगी। नैनी.सैनी एयरपोर्ट से अगले साल 31 जनवरी को प्लेन सर्विस शुरू होनी है।
केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नियमित प्लेन को उड़ाने का ऐलान कर चुके हैं। वहींए एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने भी डीजीसीए द्वारा लगाई गई आपत्तियों को भी दूर करने का काम शुरू कर दिया गया है। नैनी.सैनी एयरपोर्ट की निदेशक रीना जोशी ने बताया कि कई आपत्तियों को दूर किया जा चुका है। कुछ का निस्तारण जल्द ही हो जाएगा। जिसके बाद नियमित उड़ान के लिए लाइसेंस अप्लाई किया जाएगा।
केंद्र ने नैनी.सैनी से उड़ान भरने का जिम्मा फ्लाई विंग एयरलाइंस को दिया है। एयरलाइंस पिथौरागढ़ से पंतनगर होते हुए हिंडन के साथ ही पिथौरागढ़.पंतनगर.देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू करेगी। नैनी.सैनी एयरपोर्ट से हवाई सेवा बंद हुए ढाई साल से अधिक का वक्त गुजर गया है। उससे पहले रूक.रूक कर कुछ समय के लिए 9 सीटर प्लेन से हवाई सेवा शुरू की गई थी।
लेकिनए रन.वे में प्लेन फिसलने के बाद यहां की हवाई सेवा को पूरी तरह ब्रेक लगा था। नगरपालिका के अध्यक्ष राजेन्द्र रावत का कहना है कि नियमित उड़ान होने से बॉर्डर जिले में काफी बदलाव आएगा। हालांकिए इसके लिए ये भी जरूरी है कि फ्लाइट हर कीमत पर रेग्यूलर हो। प्लेन सर्विस बहाल करवाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ ही राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने भी खासी मशक्कत की है।
पिथौरागढ़ से हवाई सेवा शुरू होने से जहां दिल्ली.देहरादून का 15 घंटे का सफर कुछ ही घंटों में तय हो सकेगाए वहीं सैलानियों के लिए यहां पहुंचना भी काफी आसान हो जाएगा। ऐसे में तय है कि पर्यटन कारोबार बढ़ने से लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

आगेपढें

दिन दहाड़े ताला तोड़कर लाखों की चोरी

रुड़की। सेवानिवृत्त एलआइसी अधिकारी के घर दिन दहाड़े चोरी करने का मामला सामने आया है। अधिकारी अपने स्घ्वजनों से मिलने के लिए दुबई गए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान सेवानिवृत्त एलआइसी अधिकारी घर की रखवाली के लिए रात के लिए गार्ड रखा था। किन्तु चोर ने दिन में धावा बोल चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
चोरों ने दिनदहाड़े आवास विकास कॉलोनी में सेवानिवृत्त एलआइसी अधिकारी का घर खंगाल डाला। घर में लाखों का सामान चोरी होने की बात कही गई है। मकान मालिक दुबई गए हुए हैं। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में एमएस शाह सेवानिवृत्त एलआइसी के अधिकारी हैं। 19 नवम्बर को वह अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिए दुबई गए थे। रात को घर की रखवाली के लिए उन्होंने एक चैकीदार भी रखा हुआ था।गुरुवार की रात जब चैकीदार रखवाली करने मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। उसने फोन पर मकान मालिक को इसकी सूचना दी। घर में चोरी की सूचना के बाद उन्होंने अपने परिचित डॉक्टर फरीद हाशमी को मौके पर भेजा। उन्होंने मकान में जाकर चोरी की घटना कि जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।गुरुवार की रात जब चैकीदार रखवाली करने मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। उसने फोन पर मकान मालिक को इसकी सूचना दी। घर में चोरी की सूचना के बाद उन्होंने अपने परिचित डॉक्टर फरीद हाशमी को मौके पर भेजा। उन्होंने मकान में जाकर चोरी की घटना कि जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मचा है। प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।आगेपढें

नर्सिंग की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म
काशीपुर। जीएनएम का कोर्स कर रही एक छात्रा का अपहरण कर गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया गया। इस वारदात के तीन दिन बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
छात्रा ने कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मुरादाबाद से जीएनएम का कोर्स कर रही है। वह एक हॉस्पिटल में प्रैक्टिस भी करती है। 29 नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे वह अस्पताल से घर लौट रही थी। अंधेरा होने पर उसने अपने मित्र को बुलाया और उसे घर छोड़ने के लिए कहा। छात्रा के अनुसार वह मित्र के साथ बाइक से घर जा रही थी। बगवाड़ा के पास दो युवकों ने जबरदस्ती रोक लिया। आरोप है कि उसके मित्र को धमकाकर भगा दिया। छात्रा के अनुसार आरोपी उसे डरा.धमकाकर अपनी बाइक पर ले गए। जसपुर के रास्ते में एक सुनसान जगह पर बाइक रोक दी।आरोप है कि गुरविंदर गुरी ने गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका साथी विक्की खेत के बाहर खड़ा होकर रखवाली करता रहा। बाद में दोनों ने शराब पी और गुरी ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। सुबह फिर ऐसा ही हुआ। पीड़िता ने आरोपी की बाइक का नंबर नोट कर लिया था।छात्रा के अनुसार बदनामी के कारण वह रिपोर्ट नहीं लिखाना चाह रही थी। परिजनों की सहमति के बाद उसने केस दर्ज कराया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

69 कैडेट ग्रेजुएट होकर आईएमए की मुख्यधारा में हुए शामिल


देहरादून। आर्मी कैडेट कालेज ;एसीसीद्ध के 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को अकादमी के चेटवुड सभागार में आयोजित एसीसी के 120 वें दीक्षा समारोह में इन कैडेट को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्रदान की गई।
अकादमी के कमांडेंट लेण् जनरल विजय कुमार मिश्रा ने कैडेट को दीक्षित किया। आइएमए में अब एक साल का प्रशिक्षण लेकर यह कैडेट बतौर अधिकारी सेना में शामिल होंगे। उपाधि पाने वालों में 31 कैडेट विज्ञान और 38 कैडेट कला वर्ग के हैं।कमांडेंट ने अफसर बनने की राह पर अग्रसर इन कैडेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कैडेट को याद दिलाया कि एसीसी ने देश को बड़ी संख्या में ऐसे जांबाज अफसर दिए हैं। जिन्होंने अपनी क्षमता के बलबूते कई वीरता पदक जीते। जिनमें न केवल आइएमए का प्रतिष्ठित स्वार्ड आफ आनर बल्कि असाधारण साहस व बलिदान के लिए मिलने वाले परमवीर चक्र व अशोक चक्र जैसे वीरता पदक भी शामिल हैं।एसीसी के कई कैडेट सेना में उच्च पदों पर आसीन हुए हैं। उन्होंने कहा कि उपाधि पाने वाले कैडेट की जिंदगी का यह एक अहम पड़ाव है। देश की आनए बान और शान बनाए रखने की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट को बधाई देते हुए कहा कि वह अपने प्रदर्शन में निरंतरएसीसी की नींव द किचनर कालेज के रूप में वर्ष 1929 में तत्कालीन फील्ड मार्शल बिडवुड ने मध्य प्रदेश के नौगांव में रखी थी। 16 मई 1960 में किचनर कालेज आर्मी कैडेट कालेज के रूप में कार्य करने लगाए जिसका उद्घाटन तत्कालीन रक्षा मंत्री वीके कृष्णा व जनरल केएस थिमैया ने किया था। यहां से पहला दीक्षा समारोह 10 फरवरी 1961 को हुआ।ता बनाए रखें। इससे पहले एसीसी के प्रधानाचार्य डाण् नवीन कुमार ने कालेज की प्रगति रिपोर्ट पेश की।वर्ष 1977 में एसीसी को भारतीय सैन्य अकादमी से अटैच कर दिया गया। वर्ष 2006 में कालेज आइएमए का अभिन्न अंग बन गया। कालेज सैनिकों को अधिकारी बनने का मौका देता है। यहां से पास आउट होकर कैडेट आइएमए में जेंटलमैन कैडेट के रूप में प्रशिक्षण लेकर सैन्य अफसर बनने की खूबियां अपने भीतर समाहित करते हैं।

Next Post

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 32 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 32 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित। *दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार की धनराशि 05 हजार से बढ़ाकर 08 हजार दी जायेगी।* *कृत्रिम अंग अनुदान की धनराशि 3500 रूपये से बढ़ाकर 7000 रूपये की जायेगी।* वृद्धावस्था पेंशन योजना की तरह ही दिव्यांग पेंशन […]

You May Like