होली में जलेंगे रंग वाले पटाखे, उड़ेगा गुलाल

Pahado Ki Goonj

देहरादून : अब होली के त्योहार में भी पटाखे जलाए जाएंगे और रोशनी नहीं, बल्कि रंगों की आतिशबाजी होगी। चौंकिए मत, इस बार बाजार में नए ट्रेंड्स के कलर आइटम्स आए हैं। जिन्हें पटाखों का रूप दिया गया है। इन्हें आग से जलाने पर रंगों के फव्वारें फूटते हैं। एक विशेषता यह भी है कि इनसे आवाज नहीं आती और आसमान में बिखरते रंगों का नजारा देखने लायक होता है।

होली में अभी हफ्ते भर बाकी है। लेकिन, जैसे-जैसे होली के दिन नजदीक आ रहे हैं, हर किसी पर होली का खुमार चढऩे लगा है। यह खुमारी बाजार पर भी नजर आ रही है। बाजार रंगों से सराबोर हैं। खास बात ये है कि इस बार बाजार में नए ट्रेंड्स में कलर आइटम्स आए हैं। इनमें भी कई फैंसी कलर आइम्स हैं। हर आइटम की अलग खासियत है। इनमें कलर शॉट्स, स्मॉग पाइप, स्मॉग फाउंटेन, मैजिकल आइस खासा चर्चा में हैं। हनुमान चौक स्थित रंग बेचने वाले व्यवसायी तरुण गोयल का कहना है कि इस तरह के कलर आइटम्स बाजार में पहली बार आए हैं। लोगों के बीच इन्हें खासा पसंद किया जा रहा है। खासकर बच्चे और युवा इनमें खूब रुचि ले रहे हैं।

ये हैं खूबियां

-कलर शॉट्स: इसमें आग लगाने पर ये आसमान में जाता है और विभिन्न सुंदर आकृतियों में गुलाल बिखेरता है। ये पटाखों के समान ही ऊंचाई तक जाता है।

-स्मॉग फाउंटेन : इसमें आग लगाने पर ये धीमी आवाज में लगातार आवाज करता है। साथ ही इससे कई रंग भी निकलते रहते हैं।

-स्मॉग पाइप: इससे सांप के आकार में कलर निकलते हैं। ये मुख्य रूप से  छोटे बच्चों के लिए बनाए गए हैं।

एक मिनट में जम जाएगी बर्फ

इस बार बाजार में पहली बार मैजिकल आइस आइटम आया है। इसमें दानेनुमा पाउडर होता है। पानी में इसे डालते ही एक से दो मिनट में पानी बर्फ बन जाती है। ये पदार्थ पानी को सोख लेता है।

ये हैं दाम

आइटम————–कीमत

स्मॉग पाइप———20

स्मॉग फाउंटेन——50-150

कलर शॉट्स———600 (तीन पीस)

मैजिकल आइस—-40

Next Post

उत्तराखंड में 1200 कैमरों के जरिये होगी बाघों की गणना

देहरादून : ‘अखिल भारतीय बाघ आकलन-2018’ के तहत उत्तराखंड में अब 1200 कैमरों के जरिये बाघों की गणना की जाएगी। इसके लिए कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व के अलावा टाइगर बहुल 12 वन प्रभागों को नौ ब्लाक में बांटा गया है, जिनमें अगले हफ्ते से कैमरे लगाने का कार्य प्रारंभ […]