HTML tutorial
HTML tutorial

पूर्व प्रधामंत्री स्व.इंदिरा के शहादत दिवस पर महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित किया

Pahado Ki Goonj

देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल भास्कर ने कांग्रेसजनों के साथ मिलकर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गाँधी की शहादत दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मानते हुए हरिद्वार मेयर श्रीमती अनीता शर्मा, हरिद्वार कोतवाली में उपस्थित महिला पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी, कांग्रेस पार्टी की पार्षद श्रीमती मंजू गर्ग, बीजेपी की पार्षद श्रीमती आशा सारस्वत, पूर्व पार्षद श्रीमती लीलावती कोरी को उन सभी के निवास और कार्यालय पर सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल भास्कर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने ही देश में महिलाओं को पुरूष के समान अधिकारी दिलाने की नीव रखी थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान महिलाओं के आर्थिक ,सामाजिक शैक्षणिक विकास के लिए महत्वपूर्ण काम किए। जिसके फलस्वरूप अब महिलाएं पुरूषों के साथ हर क्षेत्र में कंधें से कंधा मिलाकर देश के विकास के लिए काम कर रही है। इस मौके पर कंांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजमोहन बर्थवाल व सुरेन्द्र सैनी इंटक विधानसभा अध्यक्ष जगदीप असवाल, हरद्वारी लाल, संजय सैनी, अमित मांगोलिया, नीटू शर्मा, आदि उपस्थित थे।

Next Post

उतराखणड सचिवालय समीक्षा अधिकार की मुहिम का असर शिथिलीतीकरण का प्रस्ताव 28 की कैबिनेट बैठक मे आयेगा-जीतमणि पैन्यूली

देहरादून पहाडोंकीगूँज,उतराखणड सचिवालय समीक्षा अधिकार की मुहिम का असर शिथिलीतीकरण का प्रस्ताव 28 की कैबिनेट बैठक मे आयेगा । कार्मिक विभाग की अधिसूचना संख्या 1674 दिनांक 23 नवंबर 2010 के द्वारा उत्तराखंड सरकारी सेवक पदोन्नति के लिए अहरकारी सेवा में शिथिलीतीकरण नियमावली 2010 के प्रविधान के अनुसार यदि कोई पद […]

You May Like