उत्तराखंड की भाजपा सरकार पूर्ण रूप से मानसिक तौर पर दिवालिया हो चुकी है -जय प्रकाश उपाध्याय

Pahado Ki Goonj


 देहरादून उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार पूर्ण रूप से मानसिक तौर पर दिवालिया हो चुकी है।इस बात का जीता जागता सबूत है

की कल प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रात्रि 9:00 बजे एक प्रेस रिलीज के माध्यम से अवगत कराया कि वे केवल 57 भाजपा विधायकों की विधानसभा के विकास की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करेंगे।

सुबे के मुखिया की संकीर्ण मानसिकता की उत्तराखंड क्रांति दल आज की पत्रकार वार्ता के माध्यम से कड़ी भर्त्सना करता है। आज प्रदेश की जनता यह सोचने को मजबूर है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश चला रहे हैं या भाजपा का संगठन चला रहे हैं।

ऐसा प्रतीत होता है कि शिक्षिका प्रकरण और उसके बाद धुमाकोट हादसे में जनता के आक्रोश से प्रदेश सरकार की जो किरकिरी हुई है उससे मुख्यमंत्री उबर नहीं पा रहे हैं और रोज नए विवादों को जन्म दे रहे हैं। यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री 13 गैर-भाजपाई विधायकों वाली विधानसभा से सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।

उक्रांद इस कार्यशैली का पुरजोर विरोध करेगा। महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल तीन सवालों के जवाब सरकार से चाहता है।
1. क्या वीवीआइपी टीचर बीबियों कासुगम से तबादला होगा ?2. क्या 22 साल सुगम में रहने वाली शिक्षक श्रीमती सुनीता रावत के शैक्षिकदस्तावेजों की जांच होगी ?3. क्या सांसद महोदय अनिल बलूनी की बीबी को दिल्ली से वापस हल्द्वानी भेजा जाएगा ?
पत्रकार वार्ता में मौजूद उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय महामंत्री सुशील कुमार ने युवा

प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए राजेंद्र सिंह बिष्ट को युवा प्रकोष्ठ का केंद्रीय संगठन सचिव नियुक्त किया।युवा नेता राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आज रघुवीर पिमोली, कैलाश चिनवान, तुषार रौतेला, मनोज फर्स्वाण,अंकुर शर्मा,सौरभ डंडरियाल,मनीष, शैलेंद्र भंडारी, दीपक नौटियाल, किशोर रावत, संदीप रावत,अजित पवार, सरजीत राणा, चंदन खत्री, नेहा रावत, मीनाक्षी रावत, रंजना रावत, पुनीता, नीलम,गौरव, वंदना पवार आदि के साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण करें महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री तथा युवा नेता सौरभ आहूजा ने दल में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

 

Next Post

उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार तहसील ऊंचाहार में लेखपालों ने अपनी 8 सूत्री मांगों के क्रम में कलम बंद हड़ताल किया, हड़ताल जनता परेशान

उ0 प्र0 लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार तहसील ऊंचाहार में लेखपालों ने अपनी 8 सूत्री मांगों के क्रम में कलम बंद हड़ताल किया, हड़ताल जनता परेशान (फ़ोटो में पण्डित जगदीश प्रसाद भट्ट जी एवं राजीव भट्ट ) (लाल जी शुक्ला) देहरादून/ऊंचाहार :उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के […]

You May Like