पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जिलाध्यक्ष  विनोद रतूड़ी के माता पिता के निधन पर उनके घर दल्ला जाकर संवेदना व्यक्त की

Pahado Ki Goonj

टिहरी (पहाड़ों की गूंज)चन्द्रशेखर पैन्यूली, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी भाजपा टिहरी गढ़वाल जिलाध्यक्ष  विनोद रतूड़ी जी के घर पर उनके माता पिता के निधन के बाद उनको और उनके परिजनों को संवेदना व्यक्त करने उनके गॉव दल्ला गए।पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत आज सुबह उत्तरकाशी से निकलकर दल्ला पहुंचे,इससे पूर्व प्रतापनगर विधानसभा के चवाड़गाड में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया,चवाड़गाड में जिला उपाध्यक्ष  जयेन्द्र सेमवाल, मंडल अध्यक्ष भाजपा  त्रिलोक सिह रावत,मंडल अध्यक्ष प्रतापनगर द्वितीय  हर्षमणि सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और मंडल उपाध्यक्ष  मुरारी सिंह रांगड़,पूर्व छात्र संघ अध्य्क्ष और लम्बगांव नगर पंचायत अध्य्क्ष प्रतिनिधि  रोशन रांगड़,पूर्व प्रधान  राजवीर कण्डियाल, नत्था सिंह रांगड़ आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया,घनसाली विधानसभा के दल्ला गॉव जाते हुए प्रतापनगर के लिखवार गॉव में ग्राम प्रधान चन्द्रशेखर पैन्यूली ने पूर्व मुख्यमंत्री जी और उनके साथ मौजूद महानुभावों का स्वागत किया,लिखवार गॉव में प्रधान जिला मीडिया प्रभारी,भाजयुमो
टिहरी गढ़वाल  चन्द्रशेखर पैन्यूली ,  मंसाराम पैन्यूली,  महेश पैन्यूली (राजेश), संतोष पैन्यूली ने पूर्व मुख्यमंत्री रावत  स्वागत किया,पूर्व मुख्यमंत्री जी के साथ गमविनि के अध्य्क्ष धनौल्टी के पूर्व विधायक  महावीर सिंह रांगड़ भी मौजूद थे।प्रतापनगर और घनसाली के केन्द्रबिन्दु केमुंडाखाल में पूर्व मुख्यमंत्री  के स्वागत के लिए घनसाली विधायक  शक्ति लाल शाह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष  परमवीर पँवार,अनुसूचित जाति प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष  ओमप्रकाश भुजवान,सहित कई कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया,परमवीर पँवार के नेतृत्व में युवाओं ने त्रिवेंद्र रावत का गर्मजोशी से स्वागत किया।उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत दल्ला पहुंचे,जहाँ उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष  विनोद रतूड़ी और उनके भाईयों और परिजनों को ढाढस बढ़ाया,पूर्व मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष  के पिताजी दिवंगत स्व o श्री सुरेन्द्र दत्त रतूड़ी और उनकी माताजी दिवंगत स्व o श्रीमती रेवती देवी को अपनी श्रद्धांजलि दी,ज्ञात रहे कि 20 मई को जिलाध्यक्ष  विनोद रतूड़ी  के पिताजी और 22 मई को उनकी माताजी का आकस्मिक निधन हुआ था,दल्ला के बाद पूर्व मुख्यमंत्री  घनसाली के लिए रवाना हुए।

 

Next Post

26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जानिए

26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ देहरादून,1679 – ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है। 1703 – पुर्तगाल महा संधि में शामिल हुआ। 1739 – मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह […]

You May Like