कपकोट में ढाई किलो चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

बागेश्वर: कपकोट ब्लॉक में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद की गई चरस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

गत देर रात सूचना मिलने पर पुलिस ने मोनाल बैंक में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति बैग कंधे पर लटका कर आता नजर आया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की।

इस पर वह सकपका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई। आरोपी दीगर सिंह टाकुली निवासी गोसी कपकोट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई चरस की कीमत एक लाख से ऊपर आंकी जा रही है।

Next Post

इलाज के बहाने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी चिकित्सक गिरफ्तार

हरिद्वार: इलाज के दौरान युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी डॉक्टर को ज्वालापुर पुलिस ने सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता राजस्थान और आरोपी डॉक्टर झारखंड का रहने वाला है। पुलिस ने पिछले दिनों कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। भरतपुर राजस्थान निवासी एक […]

You May Like