देहरादून। देहरादून के विकासनगर में पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 320 बोतल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक कार को सीज भी किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली विकासनगर पर प्रभारी निरीक्षक की ओर से गठित पुलिस टीम की ओर से अंतरराज्यीय बैरियर कुल्हाल पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग के लिए एक कार (यूके 07 एडी 3069) को रोका।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को कार से 320 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम कुलदीप (22 वर्ष) सूर्यवीर सिंह निवासी धोन पट्टी नगुण टिहरी गढ़वाल बताया। पुलिस ने तस्करी में उपयोग की जा रही कार को सीज कर दिया है। ऋषिकेश के गुमानीवाला के गुलरानी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री व अवैध भट्टियों के खिलाफ स्थानीय नागरिकों का गुस्सा भड़क उठा। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं ने अभियान चलाते हुए अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने कई लीटर शराब नष्ट की गई, लेकिन अभियान के दौरान कोई भी आरोपित हत्थे नहीं आया।
महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग के लिए गोष्टी का आयोजन
Fri Nov 15 , 2019
महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग , उन्नयन एवं नवाचार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन । बड़कोट। ( मदनपैन्यूली) राजकीय महाविद्यालय टटाउ( बड़कोट) में आज एक दिवसीय महाविद्यालय का उन्नयन एवं नवाचार विषय पर संगोष्ठि का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर […]

You May Like
-
बहुत दुःख के साथ सूचित करना है कि टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक और मशहूर साहित्यकार स्वर्गीय कामरेड विद्यासागर नौटियाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती देवेश्वरी नौटियाल जी का आज दिनांक 31 मई को सांयकाल 6.30 पर देहरादून अपने आवास पर देहान्त हो गया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार के सदस्यों को इस पीड़ा को सहन करने की ताकत दे. उनका अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में होगा। ॐ शान्ति ॐ शान्ति
Pahado Ki Goonj June 1, 2018

