HTML tutorial
HTML tutorial

राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के विचार हमारे लिए अनुकरणीय है – प्रेमचंद अग्रवाल

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश ,देहरादून,  विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड प्रेम चंद अग्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उनके चित्र पर फूल,माला चढ़ाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।  उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती  पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसात्मक तरीकों से देश को आजादी दिलायी और लोगों से साध्य-साधन की पवित्रता, अनुशासन, सत्य आचरण और सादगी अपनाएं रखने पर जोर दिया।अग्रवाल ने कहा कि पूरे विश्व में शांति एवं सौहार्द्र की स्थापना करने में महात्मा गांधी के विचार  मार्गदर्शक हैं।पूूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  आदर्श तथा ’जय जवान, जय किसान’ का नारा हम सभी के लिये हमेशा प्रेरणास्पद रहेगा। महात्मा गांधी एवं  शास्त्री जी का सम्पूर्ण जीवन एवं उनके विचार हमारी युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय एवं मार्ग प्रदर्शक है। 

Next Post

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में टिकट कटे भ्रष्टाचारी टिकट पाये ब्रह्मचारी के आरोप

मुम्बई,महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में घमासान  होंने जारहा है वहाँ  प्रदेश भाजपा पार्टी अपने 12 सिटिंग विधायकों का टिकट काटने से सुर्खियों में आई । जनता का कहना है कि क्या जिन 12 विधायको के कटा है वे चोर ,बेईमान , गुंडा , बलात्कारी या भ्रस्टाचारी थे ? इनके स्थान पर […]

You May Like